टेलीविजन

Published: Jun 15, 2022 03:46 PM IST

Swayamvar - Mika Di Vohtiमुंबई से लेकर कन्याकुमारी तक मीका सिंह ढूंढ रहे है दुल्हन, इस दिन से शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ का होगा प्रसारण

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) सिंगर (Singer) मीका सिंह (Mika Singh) इन दिनों अपने शादी को लेकर काफी चर्चा में है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनके शादी को लेकर काफी उत्साहित है। इतना ही नहीं मीका सिंह भी अपनी दुल्हन मुंबई, गुजरात, यूपी, बिहार, कश्मीर और कन्याकुमारी सब जगह ढूंढ रहे है। मीका सिंह बहुत जल्द स्टार भारत के नए शो ‘स्वयंवर- मीका दी वोटी’ को होस्ट करते नजर आएंगे। इस शो में कुल 12 कुंवारी लड़कियों ने भाग लिया है।

अब देखना ये है कि इन 12 कुंवारी लड़कियों में से किसे मीका सिंह अपनी वोटी चुनते है। इस शो को मीका सिंह और सिंगर शान मिलकर होस्ट करेंगे। फैंस इस शो को देखने के लिए उतावले हो रहे है। बीते दिनों इस शो के सेट का अनावरण हुआ था। जिसमें कई सितारें शिरकत किए थे। इसका आयोजन उम्मेद जोधपुर पैलेस रिज़ॉर्ट ऐंड स्पा में हुआ था। जिसके लिए रिज़ॉर्ट को दुल्हन की तरह सजाया गया था। मीका सिंह अब इस शो के जरिए अपने प्रशंसकों पर अपना जादू चलाएंगे।

मीका सिंह ने इस अवसर के लिए स्टार भारत का भी धन्यवाद किया है। इस शो का प्रोमो भी रिलीज होना शुरू हो चुका है। जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इस शो का प्रसारण 19 जून 2022 से हर सोमवार से शुक्रवार स्टार भारत पर रात 8 बजे से होगा।