टेलीविजन

Published: Aug 08, 2022 09:32 AM IST

Jhalak Dikhhla Jaa 10 निया शर्मा से लेकर धीरज धूपर तक 'झलक दिखला जा 10' शो में जबरदस्त डांस मूव्स करते आएंगे नजर, प्रोमो वीडियो हुआ जारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : टेलीविजन (Television) का लोकप्रिय (Popular) शो ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa ) एक बार फिर ‘झलक दिखला जा’ सीजन 10 के साथ अपनी वापसी कर रहा हैं। जहां सितारें एक बार फिर अपने डांस का जलवा दिखाएंगे। यह शो 5 सालों के बाद लौट रहा हैं। मेकर्स ने इस शो के कई प्रोमो वीडियो भी जारी कर दिए हैं। जिसमें पारस कलनावत, शिल्पा शिंदे, निया शर्मा और धीरज धूपर अपने डांसिंग स्टेप दिखाते नजर आ रहे हैं।

इस शो में गश्मीर महाजनी का नाम भी सेलेक्ट हो चुका हैं। सेलेब्स का ये डांस मूव्स फैंस को खूब इंटरटेन करने वाला हैं। फैंस भी इस शो को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। पारस कलनावत मशहूर शो ‘अनुपमा’ को अलविदा कह चुके है और अब वो इस शो में अपनी एंट्री कर रहे हैं।

वहीं धीरज धूपर भी अपने धारावाहिक सीरियल ‘शेरदिल शेरगिल’ की शूटिंग के साथ ‘झलक दिखला जा 10’ में एंट्री कर रहे हैं।

जो उनके लिए एक बड़ा टास्क साबित होने वाला हैं। शो के मंच पर वो अपनी डांस का जादू दिखाते नजर आएंगे।

गौरतलब है कि ‘झलक दिखला जा 10’ शो को फिल्म निर्माता करण जौहर, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही बतौर जज करते नजर आ सकते हैं।

हालांकि, इसपर अभी कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं। वहीं खबरों के मुताबिक ये शो सितंबर 2022 से सिर्फ कलर्स चैनल पर ऑन एयर होगा।