टेलीविजन

Published: Mar 14, 2024 01:28 PM IST

Taarak Mehtaक्या 'जेठालाल के बेटे' ने कर ली है 'बबीता जी' से सगाई? Shocking फैंस बोले 'टप्पू बेटा कर गया मस्ती'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
मुनमुन दत्ता- राज अनादकट (डिजाइन फोटो)

मुंबई: टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) लोगों के बीच कितना लोकप्रिय है इस बात का अंदाज़ा आप इस बात से लगा सकते हैं की यहां काम करने वाले कलाकार अपने असल नाम से नहीं बल्कि नाटक में अपने कैरेक्टर के नाम से पहचाने जाते हैं। ये टीवी शो लोगों के बीच एक खास कनेक्शन जोड़े हुए हैं, तभी इसमें काम करने वाले कलाकार भी आए दिन अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। 

हाल ही में तारक मेहता का उल्टा चश्मा स्टारर ‘बबीता जी (Babita Ji)’ यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और जेठालाल (Jethalal) के बेटे ‘टप्पू (Tappu)’ का रोल निभाने वाले पूर्व कलाकार राज अनादकट सुर्ख़ियों में छाए हुए है। इन दिनों बबिता जी और जेठालाल के बेटे टप्पू की सगाई की चर्चा खूब हो रही है। तो क्या हकीकत में ‘बबीता जी’ उर्फ मुनमुन दत्ता और ‘टप्पू’ उर्फ राज अनादकट (Raj Anadkat) शादी करने वाले है? आइये आपको भी देते हैं इन सवालों के जवाब 

कर ली है सगाई?

तारक मेहता का उल्टा चश्मा, टीवी का वो पॉपुलर शो है, जिसको लोग देखना पसंद करते हैं और इसके हर किरदार को खूब पसंद करते है। कुछ समय पहले टप्पू का किरदार निभा चुके राज और मुनमुन दत्ता के अफेयर की चर्चा काफी हुई थी वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की खबरें ट्रेंड कर रही है। हालांकि, दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन की खबरों पर जवाब दिया है। 

दरअसल, इन दिनों एक खबर वायरल हुई है जिसमें कहा गया कि दोनों ने मुंबई से बाहर गुजरात के वड़ोदरा में परिवार की मौजूदगी में सगाई हाल ही में कर ली है। ये खबर दोनों के करीबी सूत्रों के हवाले से सामने आई थी। इस खबर को सुन कर फैंस के होश उड़ गए थेजिसके बाद इस मामले में राज अंदकत ने ही नहीं मुनमुन दत्ता ने भी सफाई दी है। 

राज अंदकत ने दिया ऐसा रिएक्शन 

वहीं अफवाहों के बीच एक्टर राज अंदकत ने मुनमुन दत्ता के साथ अपनी सगाई की खबर पर रिएक्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा की ‘सोशल मीडिया पर आप जो खबरें देख रहे हैं वह झूठी हैं और निराधार हैं।’

राज अनादकट का रिएक्शन

क्या बोलीं मुनमुन दत्ता 

सगाई की खबरों पर मुनमुन दत्ता की टीम की तरफ से भी खंडन किया गया है। एक्ट्रेस की टीम ने कहा कि सगाई से जुड़ी जो भी खबरें सामने आ रही हैं वो सिर्फ और सिर्फ अफवाह है और पूरी तरीके से झूठी हैं। इसके आलावा, मुनमुन ने एक इंस्टा स्टोरी भी शेयर की थी, जिनमें उन्होंने कहा था कि फेक न्यूज तो चलती रहेंगी।

मुनमुन दत्ता की पोस्ट