टेलीविजन

Published: Nov 25, 2023 09:56 AM IST

Indian Idol 14'इंडियन आइडल 14' में इस शख्स की याद में छलके करिश्मा कपूर के आंसू, एक्ट्रेस बोलीं- 'यही हम हैं'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
करिश्मा कपूर की फोटो (Photo Source - Sony Entertainment Television/Insta)

मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पॉपुलर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 14’ (Indian Idol 14) को शुरू हुए एक महीने से ज्यादा हो गया है। जिसे इस बार विशाल ददलानी (Vishal Dadlani), श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) और कुमार सानू (Kumar Sanu) जज कर रहे हैं। वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बतौर गेस्ट पहुचीं हैं। जहां उन्हें किसी ऐसे खास शख्स की याद आ गई कि वो इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। एक्ट्रेस ने रोते हुए कहा कि यही हम हैं। 

सोनी टीवी ने ‘इंडियन आइडल 14’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें करिश्मा कपूर बतौर गेस्ट मौजूद नजर आ रही हैं। इस दौरान शो की कंटेस्टेंट महिमा भट्टाचार्जी स्टेज पर करिश्मा कपूर के दादा राज कपूर के लुक में नजर आती हैं। जिसके बाद महिमा राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ का गाना ‘जीना यहां मरना यहां’ गाते हुए नजर आती हैं। जिसे सुनकर करिश्मा इमोशनल हो जाती हैं और वो अपने आंसुओं को नहीं रोक पाती हैं।

फूट-फूटकर रोईं करिश्मा 

प्रोमो वीडियो में एक्ट्रेस को कहते हुए सुना जा सकता है कि इस गाने के जो शब्द हैं यही हम हैं। जिसके बाद एक्ट्रेस अपने दादा राज कपूर को याद करते हुए फूट-फूटकर रोने लगती हैं। जिसे देखकर वहां मौजूद अन्य लोग भी इमोशनल हो जाते हैं। यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि ‘इंडियन आइडल 14’ केवल सोनी टीवी पर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे ऑनएयर होता है।