टेलीविजन

Published: Oct 18, 2023 10:32 AM IST

Rochelle Raoरोशेल राव ने बेबी गर्ल के जन्म के बाद शेयर किया लेबर रूम का वीडियो, बताई कैसी रही दो वीक की जर्नी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
रोशेल राव-कीथ सिकेरा और बेबी गर्ल की फोटो (Photo Source - Instagram)

मुंबई : ‘द कपिल शर्मा’ (The Kapil Sharma) फेम एक्ट्रेस रोशेल राव (Rochelle Rao) इन दिनों मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने 1 अक्टूबर, 2023 को एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। रोशेल और उनके पति कीथ सिकेरा (Keith Sequeira) एक बच्ची के पैरेंट्स बन गए हैं। बच्ची के जन्म के दो वीक बाद एक्ट्रेस ने अपने दो हफ्ते के सफर का एक्सपीरियंस अब अपने फैंस के साथ शेयर किया है।

रोशेल राव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लेबर रूम से लेकर अपने घर तक की झलक दिखाई है साथ ही उन्होंने अपने इस वीडियो में अपनी लाडली की भी झलक दिखाई है। हालांकि, एक्ट्रेस ने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है। वीडियो में रोशेल राव अपनी बेटी और अपने पति कीथ सिकेरा के साथ नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए यह भी बताया है कि उनका ये दो हफ्ते का सफर काफी खुबसूरत और चुनौतीपूर्ण रहा है।

रोशेल राव ने शेयर किया दो हफ्ते का एक्सपीरियंस 

एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ये पिछले दो सप्ताह हमारे जीवन के सबसे अच्छे और पागलपन भरे रहे हैं। कभी नहीं सोचा था कि हम इस छोटी सी बच्ची से इतना प्यार कर सकते हैं! हम इस बात से आश्चर्यचकित हैं कि कैसे यह प्यार पहले से ही हममें इतना गहरा बदलाव ला रहा है और हमें एक-दूसरे के प्यार में और भी अधिक डाल रहा है।”

इंस्टा फैमिली का किया धन्यवाद 

उन्होंने आगे लिखा, “इस खूबसूरत आशीर्वाद के लिए ईश्वर को धन्यवाद, आशा है कि हम उसे अपना और इस जीवन की हर चीज का बेस्ट दे सकेंगे! हैप्पी टू वीक बेबी गर्ल हम तुम्हें अनंत बार प्यार करते हैं और हमारी इंस्टा फैमिली हमने इस दौरान आपकी सभी प्रार्थनाओं और आशीर्वादों को महसूस किया और आपके लिए धन्यवाद प्यार और समर्थन जारी रखा!”

फेमिना मिस इंडिया का जीत चुकी हैं खिताब 

बता दें कि रोशेल राव की बेटी को जन्म के बाद ही एनआईसीयू में एडमिट कराना पड़ा था क्योंकि उनकी बेटी का वजन काफी कम था। रोशेल राव साल 2012 में बतौर मॉडल फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस कपिल शर्मा शो के अलावा ‘बिग बॉस 9′, ‘झलक दिखला जा 6’ और ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आ चुकी हैं। रोशेल राव और कीथ शिकेरा ने साल 2018 में शादी रचाई थी। कपल शादी के पांच साल बाद अपनी बेटी के पैरेंट्स बने हैं।