मनोरंजन

Published: Sep 08, 2021 12:59 PM IST

Priyanka Chopra Matrix 4 Trailerइस दिन रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैट्रिक्स 4 का ट्रेलर, सांतवे आसमान पहुंचा फैंस का एक्ससाइटमेंट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
इस दिन रिलीज होगी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैट्रिक्स 4 का ट्रेलर, सांतवे आसमान पहुंचा फैंस का एक्ससाइटमेंट

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी और अपने हुश्न का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज हर किसी की पहली पसंद हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में काफी व्यस्त चल रही हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म मैट्रिक्स 4 (Matrix 4) को लेकर दर्शकों में खासा एक्साइटमेंट हैं। यही अब आपको बता दे कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैट्रिक्स 4 के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ चुकी हैं। 

प्रियंका चोपड़ा की मोस्ट अवेटेड फिल्म मैट्रिक्स 4 का ट्रेलर 9 सितंबर को दर्शकों के सामने हाजिर होनेवाला हैं। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया हैं जिसमें 2 कैप्सूल्स एक ब्लू और एक रेड कलर की नजर आ रही हैं। इन दोनों ही कैप्सूल्स के साथ लिखा है, ‘चॉइस आपका ही है। मैट्रिक्स का ट्रेलर गुरुवार को आएगा।’ इस वीडियो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा है, ‘हां! उस गोली को लेने का लगभग समय हो गया है। ट्रेलर गुरुवार सुबह 6 बजे पीटी (6:30 बजे IST) आगे बढ़ो और इसे स्वयं अनुभव करने के लिए मेरे जैव में लिंक पर क्लिक करें। चुनना आपको है! #TheMatrixMovie @thematrixmovie.’

दरअसल आपको बता दे कि इन दोनों कैप्सूल्स को क्लिक करने के बाद ऑडियंस को 2 अलग-अलग रियलिटी के बारे में पता चलेगा। अगर आप रेड कैप्सूल पर  क्लिक करेंगे तो आपको एक आवाज सुनाई देगा जिसमें यह कहा गया है, ‘अब यह आपके लिए हमें दिखाने का समय है कि आखिरकार क्या सच है और हम में से यह किसी को भी नहीं पता हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आपकी जिंदगी का यह पहला दिन हो या आपकी पूरी जिंदगी। अगर आप इसे चाहते हैं तो आपको इसके लिए लड़ना होगा।’ वही अगर आप ब्लू कैप्सूल पपर क्लिक करेंगे तो फिर एक आवाज आपको सुनाई देगी जिसमें कहा है कि हर किसी को सच्चाई और फिक्शन में चूज करने में हमेशा काफी दिक्कतें होती हैं। 

बात करें प्रियंका चोपड़ा की फिल्म मैट्रिक्स 4 (Matrix 4) की स्टारकास्ट के बारें में तो इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा हॉलीवुड स्टार्स कैरी-एन्नी मॉस, याह्या अब्दुल मतीन और नील पैट्रिक हैरिस लीड रोल में नजर आएंगे। मैट्रिक्स फ्रैंचाइज़ी की पहली फिल्म 1999 में और फिल्म के 2 पार्ट मैट्रिक्स रीलोडेड और मैट्रिक्स रिवॉल्यूशन साल 2003 में रिलीज हुई थी।