मनोरंजन

Published: Mar 31, 2022 01:22 AM IST

Entertainment Newsये इंडियन कलाकार एक बार फिर लौटेंगे अपने मंच पर, पढ़ें डिटेल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : कोरोना (Corona) महामारी (Epidemic) के चलते शरीरिक के साथ-साथ आर्थिक नुकसान भी काफी हुआ है। इस महामारी के चलते मानों प्रगति का पहिया रूक सा गया हो, लेकिन अब जब ये ढीला हुआ है तो एक बार फिर लोग अपने काम की तरफ बढ़ चले है। इस महामारी में मनोरंजन जगत भी थम गया था।

जिसमें गायक और हास्य अभिनेता मंच पर जाना बंद कर दिए थे, अब जब सब से प्रतिबंध हट गया है तो सभी लोकप्रिय कलाकार अपने मंच की तरफ लौट पड़े है। जी हां सही सुना आपने सभी अभिनेता और अभिनेत्री अपने दर्शकों का मनोरंजन ऑनस्क्रीन के जरिये कर रहे थे। ऐसे 8 कलाकारों मंच के जरिये अपने दर्शकों का एंटरटेनमेंट करेंगे। तो आइए जानते है उन कलाकारों को जो तैयार है अपने कला से अपने दर्शकों को गुदगुदाने के लिए।

अरिजीत सिंह : अरिजीत सिंह एक ऐसे कलाकार है जिन्हें किसी के नाम की जरूरत नहीं है वो अपनी आवाज स्व लोगों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बना चुके है। उन्होंने अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों के गानों को अपनी आवाज देकर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर चुके है। यहां तक कि फैंस इनके लाइव प्रदर्शन के लिए इनसे आग्रह करते रहते है। अब ऐसे में इनसे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है और वो ये है कि अरिजीत सिंह बहुत जल्द यूके की तरफ रुख करने वाले है।

अमित टंडन : अमित टंडन अपने कॉमेडी के लिए जाने जाते है। इन्होंने हाल ही में प्राइम टाइम पर सब टीवी के मदद से अपने टेलीविजन शो की शुरुआत की थी। जो दर्शकों का काफी पसंदीदा शो बन गया है। खबर ऐसी है कि बहुत जल्द अमित टंडन अमेरिका, न्यूजीलैंड और न्यूजीलैंड में लाइव दौरा करने वाले है। उनके फैंस इस खबर से काफी उत्साहित है। और वो उनके उस पल का इंतजार कर रहे है जब अमित टंडन अपना दौरा चालू करेंगे।

नेहा कक्कड़ : नेहा कक्कड़ एक ऐसा नाम जो जिस प्लेटफॉर्म से अपने करियर की शुरुआत की थी आज उसी टेलीविजन रियलिटी शो को जज करती है। ये अपने गाने के लिए लोकप्रिय है। वहीं सिंगर को अमेरिका से उनके फैंस के बुलावा है और सिंगर में USA के लिए समय भी निकाल लिया है।

वीर दास : वीर दास के हुनर के मालिक है। वो एक एक्टर के साथ-साथ कॉमेडियन और संगीतकार भी है। वीर दास बहुत जल्द अपने मंच पर वापस लौटने वाले है। जिसके लिए वो अमेरिका का दौरा करेंगे। जिससे वो एक बार फिर लाइव में अपनी वापसी करेंगे। वीर दास भले ही मंच से दूर थे, लेकिन वो अपने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के बीच थे। वो अपने पॉडकास्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। अब रक बार फिर उनके लाइव प्रदर्शन का पहिया घूम पड़ा है।

कनिका कपूर और गुरु रंधावा : संगीत की दुनिया में अपना नाम प्रखर रखने वाले गायक और गायिका कनिका कपूर और गुरु रंधावा हैं। जिन्होंने भूषण कुमार की टी-सीरीज से लोगों के दिलों में घर कर गए। जिसके बाद दर्शक इनके लाइव परफॉर्म की मांग करते है। ये दोनों बहुत जल्द USA के मंच पर दिखाई देने वाले है। 

फरहान अख्तर : एक्टर, निर्देशक, डांसर, सिंगर और कवि फरहान अख्तर अपने प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद किए जाते है। खासकर ये अपने गायन के लिए लोगों का प्यार बटोर चुके है। फरहान अख्तर भी बहुत जल्द लाइव शो कर सकते है।

जसलीन रॉयल : जसलीन रॉयल को संगीत की  में इसी नाम से जाना जाता है वैसे इनका नाम जसलीन कौर है। ये एक संगीतकार, गीतकार और गायक है। इन्हें कई भाषाओं के गानों को गाने के लिए जाना जाता है। जिसमें ये हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती, पंजाबी और बंगाली गानों को गाती है। ये ‘नच दे ने सारे’ और ‘रांझा’ जैसे चार्टबस्टर्स के लिए दर्शकों में अपनी पहचान बना चुकी है। ये बहुत जल्द भारत में प्रदर्शन करने वाली है। हालांकि, अभी इसके बारे में कुछ खास खुलासा अभी नहीं हुआ है, लेकिन ये बहुत जल्द बड़ी घोषणा करने वाली है। 

कानन गिल : कानन गिल अपने फैंस के चहेते है। ये अपने कला से फैंस को हंसाने में माहिर है। उन्होंने यूट्यूब पर फिल्म समीक्षाओं के छोटे सेगमेंट से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये बहुत जल्द अमेरिका में अपने मंच के लिए दौरा करने वाले है।