मनोरंजन

Published: Jul 22, 2022 02:54 PM IST

Draupadi Murmuबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, चिंरजीवी समेत इन सितारों ने द्रौपदी मुर्मू को दी राष्ट्रपति पद की बधाई

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : देश में राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election) का नतीजा (Result) सामने आते ही हर तरफ जश्न का माहौल है। द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) देश की पहली आदिवासी महिला (First Tribal Woman) राष्ट्रपति बन गई हैं। वो देश की 15वीं राष्ट्रपति है। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करेंगी। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीतते ही चारों तरफ से उन्हें बधाईयां मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी।

वहीं मनोरंजन जगत के सितारों ने भी सोशल मीडिया के जरिए द्रौपदी मुर्मू को बधाईयां दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई मैडम प्रेसिडेंट’, फिल्म प्रोड्यूसर अशोक पंडित ने अपने ट्विटर हैंडल से द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!’

अनुपम खेर ने लिखा, ‘पिछले कुछ दिनो से एक वाक्य मेरे मन में बार बार गूंज रहा है! आज सोचा लिख ही दूं! ‘मैं भारत का नागरिक विनम्रता पूर्वक द्रौपदी मुर्मू जी को भारत का राष्ट्रपति घोषित करता हूं’ जय हिंद!’

मनोज मुंतशिर ने लिखा, ‘एक बार फिर हमने सिद्ध कर दिया, कि हम स्त्री को पुरुष के बराबर नहीं, उस से बेहतर मानते हैं ये किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, सनातन संस्कृति की विजय है।

देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें!’

वहीं साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी ने भी द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से द्रौपदी मुर्मू की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत के लिए वास्तव में ऐतिहासिक क्षण! पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति चुनी गईं! हार्दिक बधाई मैडम द्रौपदी मुर्मू जी!!

हमारे महान देश के राष्ट्रपति के पद तक की आपकी यात्रा प्रत्येक भारतीय और इससे भी अधिक 110 मिलियन जनजातीय आबादी के लिए बेहद प्रेरणादायक है।’

साउथ एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने लिखा, ‘बधाई हो द्रौपदी मुर्मू – भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति। सशक्त महिलाएं, राष्ट्र को सशक्त बनाएं।’