मनोरंजन

Published: Feb 27, 2022 03:29 PM IST

Hazel Keech Birthday Specialऐसे शुरू हुई थी युवराज सिंह के साथ हेजल कीच की लव स्टोरी, अभिनेत्री के बर्थडे पर खुला राज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: अभिनेत्री मॉडल हेजल कीच (Hazel Keech) आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 28 फरवरी 1987 को हुआ था। इस बार का जन्मदिन हेजल   के लिए इस लिए भी खास है क्योंकि हाल ही में अभिनेत्री ने क्रिकेटर युवराज सिंह के बच्चे को जन्म दिया है। युवराज ने खुद अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी फैंस को दी थी। 

ऐसे शुरू हुई थी हेजल कीच और युवराज सिंह की प्रेम कहानी

बॉलीवुड और क्रिकेट अविभाज्य हैं और जब ये दो ग्लैमरस दुनिया मिलते हैं तो चिंगारी उड़ती है। युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच की प्रेम कहानी एक ऐसी ग्लैमरस शादी थी जिसने फैंस का दिल जीत लिया था। दोनों की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी और कुछ समय बाद दोस्त बन गए। एक साल साथ बिताने के बाद आखिरकार युवराज ने बाली के समुद्र तट पर हेजल को प्रपोज कर दिया। इसके बाद कुछ दिनों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 30 नवंबर 2016 को शादी की।

 हेजल अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करीना कपूर खान की फिल्म बॉडीगार्ड से की थी। फिल्म में  हेजल करीना की अच्छीं दोस्त के तौर पर पेश किया गया था। इसके अलावा अदाकारा सलमान खान के शो बिग बॉस 7 में भी दिखाई दी थी।