मनोरंजन

Published: Feb 20, 2022 05:07 PM IST

Puri Gal Baat Teaser Releaseटाइगर श्रॉफ के 'पूरी गल बात' का टीजर हुआ रिलीज, मौनी रॉय का दिखा जलवा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के डैशिंग (Dashing) एक्टर (Actor) टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) अपने कड़ी मेहनत से अपने दर्शकों (Audience) के दिल में जगह बना चुके है। वो अपनी पर्सनालिटी (Personality) और लुक (Look) को लेकर काफी सुर्खियों (Limelight) में रहते है, लेकिन अभिनेता अपने दर्शकों को खुश करने के लिए जल्द ही एक नया पंजाबी सांग अपने दर्शकों के बीच लाने वाले है। अभिनेता इस वक्त अपने नए पंजाबी रोमांटिक सांग ‘पूरी गल बात’ में काफी वयस्त चल रहे है।

इस सांग का टीजर आज रिलीज हो चुका है। इसकी जानकारी खुद अभिनेता ने अपने इन्स्टाग्राम पर इस वीडियो सांग का टीजर शेयर करके दिया है। इस वीडियो में उनके साथ ग्लैमरस अभिनेत्री मौनी रॉय भी दिखाई दे रही है। वीडियो में मौनी रॉय अपने कातिलाना अंदाज में नजर आ रही है। अभिनेता ने इस वीडियो को पोस्ट करके अपने कैप्शन में लिखा ‘सुंदर और प्रतिभाशाली @imouniroy के साथ काम करने का आनंद मिला! मेरा पहला पंजाबी सिंगल #poorigalbaat आप सभी के साथ साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता’ उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के लाइक की भीड़ लगी है।

दर्शक इनके जोड़ी को खूब पसंद कर रहे है। फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी इस टीजर से प्रभावित हुए और सभी ने इस पोस्ट को लाइक किया है। सब इस सांग के रिलीज होने का इंतजार कर रहे है। सब इस टीजर की फायर इमोजी और हार्ट इमोजी से प्रसंशा कर रहे है। उनके इस पोस्ट को अब तक 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं मौनी रॉय ने भी इस टीजर वीडियो पर हार्ट इमोजी से अपनी प्रतिक्रिया दी है।   

टाइगर श्रॉफ अपने आगामी फिल्म हिरोपंती 2 को लेकर भी काफी उत्साहित है। अहमद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ अभिनेत्री तारा सुतारिया के साथ अपने मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।