मनोरंजन

Published: Oct 07, 2021 07:00 AM IST

Happy Birthday Sharad Kelkarआज है Sharad Kelkar का जन्मदिन, जानें उनके जीवन से जुड़ी दिलचस्प बातें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर (Sharad Kelkar) मशहूर कलाकारों से एक है। शरद 7 अक्टूबर को उनका जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 1976 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। शरद ने बॉलीवुड फिल्मों के अलावा मराठी, छोटे पर्दे पर सीरियल और वेब सीरीज में भी काम किया हैं। शरद ने बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेस के साथ काम करके अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उसके जुड़ी खास बातें बताते हैं। 

शरद ने अपनी  पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही की है। उन्होंने ग्वालियर के प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से एमबीए की पढ़ाई की है। शरद ने पढ़ाई पूरी होने के बाद स्पोर्ट्स टीचर के तौर पर एक कॉलेज में काम करना शुरू किया था। शरद को बचपन से ही फिट रहना पसंद था। वह शुरू से ही अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते थे।

शरद ने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी एक्टर किया था। शरद ने 2004 में दूरदर्शन के सीरियल आक्रोश में अपने करियर से शुरुआत की थी। उसके बाद शरद ने कई रियलिटी शो होस्ट किया। शरद ने लंबे समय तक सीआईडी, उतरन और कुछ तो लोग कहेंगे सहित कई टीवी सीरियल में काम किया। इसी दौरान शरद ने बॉलीवुड फिल्में में भी काम करना शुरू कर दिया था। 

शरद ने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन उन्हें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म गोलियों की रासलीला: राम-लीला से पहचान मिली थी। फिल्म में शरद का छोटा सा ही किरदार था लेकिन दर्शकों को खूब पसंद आया। फिर शरद ने ‘बाहुबली’ फिल्म में प्रभास के लिए अपनी आवाज डब की थी।