मनोरंजन

Published: Jan 08, 2022 09:20 PM IST

Happy Birthday Farhan Akhtarफरहान अख्तर का आज है जन्मदिन, पढ़ें इनके रोचक किस्से

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के मल्टी अभिनेता (Actor) फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे है। अभिनेता का जन्म 9 जनवरी, 1974 को मुंबई (Mumbai) में हुआ था। उनके पिता मशहूर लेखक (Writer) जावेद अख्तर (Javed Akhtar) है और मां बॉलीवुड अभिनेत्री (Actress) हनी ईरानी (Honey Irani) है। फरहान अख्तर की एक बहन जोया अख्तर है। जोकि, लेखक और निर्देशक है।

अभिनेता ने हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भावनी अख्तर से शादी किया। फरहान अख्तर की दो बेटियां अकीरा और शाक्य है। फरहान अख्तर ने अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है। अभिनेता ने महज 17 साल की उम्र में ही फिल्म ‘लमहे’ में सहायक निर्देशक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। उनकी निर्देशिता में कई फिल्में बनी। जिसमें साल 2001 में हिट फिल्म ‘दिल चाहता है’, 2004 में ‘लक्ष्य’, 2006 में ‘डॉन – द चेंज बिगिंस अगेन’, 2007 में ‘पोजिटिव’ शामिल है। 

कई फिल्मों में अभिनेता का भी अभिनय किया है

इसके साथ ही एक्टर्स ने कई फिल्मों में अभिनेता का भी अभिनय किया है। जिसमें ‘द फकीर ऑफ वेनिस’, रॉक ऑन, लक बाइ चांस, ध्रुव, गुलेल, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, भाग मिल्खा भाग, शादी के साइड इफेक्ट्स, दिल धड़कने दो, वजीर, रॉक ऑन 2 है।

फरहान अख्तर को कई पुरुस्कारों से नवाजा गया है

फरहान अख्तर के काबिलियत के लिए उन्हें कई पुरुस्कारों से भी नवाजा गया है। जिसमें नेशनल अवार्ड, फिल्मफेयर अवार्ड, फिल्मफेयर बेस्ट डायरेक्टर, फिल्मफेयर बेस्ट स्क्रीनप्ले, स्टार स्क्रीन अवार्ड शामिल है।