मनोरंजन

Published: Dec 20, 2021 12:00 PM IST

Happy Birthday Taimur Ali Khanआज है सैफ-करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का जन्मदिन, अपनी क्यूटनेस की वजह से पॉपुलर स्टार किड हैं छोटे नवाब

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री के सबसे चहेते स्टार किड हैं। उनकी फैन फोल्लोविंग भी किसी बड़े स्टार से काम नहीं है। फोटोग्राफर्स की नजरें जूनियर पटौदी को ही ढूंड रही होती हैं। 

तैमूर अली खान अभी उम्र में बहुत छोटे है लेकिन मीडिया को फेस करते वक्त उनका कॉन्फिडेंस किसी नवाब से कम नहीं होता है। तैमूर हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते है। तैमूर आज यानी 20 दिसंबर को अपना 5वा जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2016 को मुंबई में हुआ था। ऐसे में आज उनकी जन्मदिन के दिन हम आपको बताते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें। 

तैमूर इतने छोटे है फिर भी उनकी पॉपुलैरिटी का जवाब ही नहीं हैं। उन्हें उतना ही इम्पोर्टेन्ट दिया जाता है जितना एक सुपरस्टार को दिया जाता है। वे अभी से सबके दिलो पर राज कर रहे है। मालूम हो कि जब तैमूर का नामकरण हुआ था तो काफी ज्यादा विवाद हुआ था। लेकिन वक्त से साथ सब शांत हो गया और आज फैंस तैमूर पर जान छिड़कते हैं। 

तैमूर अक्सर अपने माता पिता के साथ स्पॉट किए जाते हैं। ऐसे में जब भी तैमूर अपने माता पिता के साथ स्पॉट होते है तब वह हमेशा बड़े अदब के साथ सभी से पेश आते हैं। तैमूर भले ही छोटे है लेकिन वे हमेशा पैपराजी को किसी स्टार की तरह कैमरे की तरफ हाथ हिलाते नजर आते हैं। तैमूर की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहता हैं। कभी तैमूर अपनी मां करीना के साथ योगा करते नजर आते हैं। तो कभी अपने पिता के साथ गार्डनिंग करते नजर आते हैं।