मनोरंजन

Published: Dec 12, 2022 09:52 AM IST

Happy Birthday Rajinikanthकभी कुली तो कभी बस कंडक्टर का काम कर चुके हैं आज के थलाइवा, संघर्ष भरी है इनकी कहानी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) के दिग्गज (Veteran) एक्टर (Actor) रजनीकांत (Rajinikanth) जिन्हें थलाइवा (Thalaivaa) कहा जाता है आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में एक मराठा परिवार में हुआ था। माता-पिता ने उनका नाम शिवाजी राव गायकवाड़ रखा था। उनकी मां एक गृहिणी थीं और पिता रामोजी राव गायकवाड़ एक पुलिस कांस्टेबल थे। रजनीकांत ने नौ साल की उम्र में अपनी मां को खो दिया था।

बचपन में रजनीकांत को क्रिकेट, फुटबॉल और बास्केटबॉल में काफी रूचि थी। बता दें कि रजनीकांत एक एक्टर के साथ-साथ एक राजनीतिज्ञ भी हैं। फिल्म जगत में रजनीकांत अपने 30 साल के करियर में इंडस्ट्री को 200 से अधिक फिल्में दे चुके हैं। जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली फिल्में शामिल हैं। हालांकि, फिल्मों में आने का सफर एक्टर के लिए आसान नहीं था। घर की आर्थिक तंगी के चलते शुरुआत में रजनीकांत ने कुली का काम किया।

जिसके बाद उन्हें बस कंडक्टर भी बनना पड़ा। जहां उन्हें 750 रुपये हर महीने पेमेंट के तौर पर मिलते थे। बस में उनके टिकट काटने और सीटी बजाने के अंदाज पर फिल्म डायरेक्टर फिदा हो गए थे और उन्होंने रजनीकांत को अपने फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था। जिसके बाद से वो कड़ी मेहनत और लगन से आज के थलाइवा बन गए हैं। हालांकि, इस सफर में रजनीकांत को बीच में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। रजनीकांत से साल 1974 में रिलीज तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

भारत सरकार द्वारा रजनीकांत को साल 2000 में पद्म भूषण और 2016 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। वो 2019 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार भी हासिल कर चुके हैं। रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में लता रंगाचारी से शादी की। जिनसे उन्हें दो बेटियां ऐश्वर्या रजनीकांत और सौंदर्या रजनीकांत है।