मनोरंजन

Published: Mar 20, 2022 03:07 PM IST

Urfi Javed Backless Video बैकलेस लुक में उर्फी जावेद बालों को संवारती आई नजर, फैंस से किया ये सवाल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) उर्फी जावेद (Urfi Javed) आए दिन अपने नए लुक (New Look) को अपने फैंस (Fans) के साथ शेयर (Share) करती रहती है। वो अपने ड्रेसिंग सेंस (Dressing Sense) को लेकर अपने प्रशंसकों (Fans) में अपनी एक अलग ही पहचान बना चुकी है। वो अपने सोशल मीडिया पर अपनी हॉट लुक वाली तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस का चैन छीनने में माहिर है। प्रशंसक भी उनके अदाओं के दीवाने है। वो अक्सर अपने दिन की शुरुआत एक नए अंदाज में करती है। 

अभिनेत्री ने एक बार फिर अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपना चेहरा नहीं दिखा रही है। उन्होंने तो इस बार अपने प्रशंसकों से एक सवाल भी पूछी है। अभिनेत्री वीडियो में अपने बेडरूम में  बैकलेस लुक में नजर आ रही है। वो इस वक्त अपने बालों को संवारती दिखाई दे रही है। वो ब्राउन कलर का ऑउटफिट पहने और अपने कानों में गोल्डन कलर का स्टाइलिश ईयररिंग कैरी किए नजर आ रही है। उन्होंने अपने इस बैकलेस वीडियो पर फैंस से सवाल करते हुए पूछी अनुमान लगाओ कौन? अब देखना ये है की उनके द्वारा पोस्ट इस वीडियो की पहचान कौन कर पाता है।

उनका ये वीडियो अब तक 47 हजार से अधिक लोगों को पसंद आ चुका है। उर्फी जावेद अक्सर अपनी अतरंगी तस्वीरें और वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर शेयर करती रहती है। उनके हॉट अंदाज को देखकर उनके फैंस उनपर अपना दिल हार बैठते है। कई बार तो वो अपने पहनावे के लिए ट्रोल भी हो जाती है, लेकिन उनको इसका कोई फर्क नहीं पड़ता।