मनोरंजन

Published: Oct 27, 2020 05:45 PM IST

उर्वशी का जलवा'नेहूप्रीत' की शादी में उर्वशी रौतेला ने पहना लाखों का लहंगा, कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: नेहा और रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को धूमधाम से हुई। इस शादी में कई बॉलीवुड और टीवी जगत के कई सेलेब्स नज़र आए। लेकिन सबसे ज्यादा जिसने सुर्खिया बटोरी वो थी बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला। जिनकी खूबसूरती के शादी में सभी कायल हुए दिखे। सोशल मीडिया पर उर्वशी की भी कई वीडियो वायरल हो रही है। उर्वशी ने खास मौके पर रेनू टंडन का लहंगा पहना था। 

इस लहंगे में उर्वशी बला की हसीन दिख रही थी, जिन्होने शादी के मौके पर डांस कर अपने जलवे बिखेरे। उर्वशी ने नेहा के भाई टोनी कक्कड़ के साथ वेडिंग पार्टी में खूब डांस किया।

उर्वशी ने जो लहंगा पहना वो लैक्सर कट लेदर लहंगा है जिसमें हाथों से जरदोजी और स्वारोस्की का वर्क किया गया है। हल्के हरे रंग पर इस कट वर्क स्टाइल की काफी तारीफ हुई। जिसपर उन्होंने ग्रीन कलर के गहने पहने थे। इस आउटफिट और ज्वैलरी की कीमत 55 लाख बताई जा रही है। 

इस शादी में उर्वशी के जलवे देखने लायक थे जिन्हें पार्टी में दूल्हा-दुल्हन के बाद सबसे ज्यादा अटेंशन मिल रहा था।