मनोरंजन

Published: Feb 25, 2022 10:02 AM IST

Varun Dhawan Pics वरुण धवन ने जिम से शेयर की तस्वीर, टोंड बाइसेप्स कुछ यूं फ्लॉन्ट करते आए नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। उनकी सोशल मीडिया पर उनकी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। वीडियो और तस्वीरें पोस्ट कर अभिनेता फैंस को अपना अपडेट देते रहते हैं। ऐसे में वरुण ने पोस्ट की हुई एक फोटो फैंस को काफी पसंद आ रही है। अभिनेता ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में यह तस्वीर पोस्ट की है। यह तस्वीर अभिनेता ने जिम में क्लिक की है। आप देख सकते है कि उन्होंने अपने वेल टोंड बाइसेप्स फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीर शेयर की है।

अभिनेता ने एक सफेद वेस्ट पहन रखी है। आप भी देखें  वरुण धवन की ये तस्वीर- 

आपको बता दें, करण जौहर द्वारा निर्मित ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से वरुण ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद बदलापुर, स्ट्रीट डांसर 3 डी जैसी फिल्मों ने अभिनेता बेहतरीन अभिनय करते दिखाई दिए। इसके साथ ही वरुण आने वाले समय में कई बेहतरीन फिल्मों में अहम किरदार में नजर आएंगे। इनमें फिल्म ‘जग जुग जीयो’ भी शामिल है। इस फिल्म में वह कियारा आडवाणी, नीतू कपूर और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।