मनोरंजन

Published: Nov 02, 2021 07:41 AM IST

Happy Birthday Anu Malikजब #Metoo में आया था सिंगर अनु मलिक का नाम, महिला ने लगाए थे कई गंभीर आरोप

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

When the name of singer Anu Malik came in #Metoo, the woman made many serious allegations: बॉलीवुड के दिग्गज गायक और संगीतकार अनु मलिक (Anu Malik) का आज यानी 2 नवंबर को जन्मदिन है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सिंगर ने कई हिट गाने दिए हैं। आज अनु मलिक अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 2 नवंबर 1960 को मुंबई में हुआ था। अनु मलिक का असली नाम अनवर मलिक है। सिंगर के पिता सरदार मलिक भी मशहूर संगीतकार थे। बचपन से ही अनु ने संगीत का अभ्यास किया है। उनकी खुद की भी इच्छा थी कि वह सिंगिंग में अपना करियर करें। वैसे आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अनु मलिक का भी ‘मी टू’ (Me Too) कैंपेन में नाम आ चुका हैं। 

अनु मलिक पर सिंगर सोना महापोत्रा और श्वेता पंडित ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। और तो और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद अनु मलिक पर नई सिंगरों ने भी कई तरह के आरोप लगाए थे। मीडिया में यह खबर आने के बाद सिंगर को टीवी शो ‘इंडियन आइडल 10’ से मेकर्स ने बाहर कर दिया था। शो में वह बतौर जज करते दिखाई दे रहे थे। सोना महापोत्रा और श्वेता पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कई चीजों का खुलासा किया था। 

 

संगीतकार अनु मलिक के वकील इस संदर्भ में बात करते हुए ‘यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को झूठा बताया और खारिज किया। उनका कहना है कि भारत के ‘मी टू’ अभियान को उनके मुवक्किल अनु साहब को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  मामला बढ़ता देख गीतकार समीर अंजान ने अनु मलिक का समर्थन किया था और सोशल मीडिया पोस्ट भी जारी किया था।