मनोरंजन

Published: Jul 30, 2021 01:10 PM IST

Bade Achhe Lagte Hain 2राम कपूर के सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' से दिव्यांका त्रिपाठी ने क्यों किया किनारा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

राम कपूर और साक्षी तंवर का सुपरहिट सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला हैं। इस शो में राम कपूर और साक्षी तंवर की प्यारी नोकझोंक हर किसी को बेहद पसंद आया था। अब इस सीरियल का दूसरा सीजन जल्द ही टीवी पर दस्तक देने वाला है। खबरें ऐसी है की राम कपूर और साक्षी तंवर का सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का दूसरा सीजन आनेवाला हैं। खबरें थी की एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ (Bade Achhe Lagte Hain 2) में दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi ) की एंट्री होनेवाली हैं। वही यह भी कहा जा रहा था की इस शो में नकुल मेहता भी नज़र आएंगे। इसी बिच अब खबर यह आ रही हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में काम करने से इनकार कर दिया है। इस बात का खुलासा खुद दिव्यांका त्रिपाठी ने ही कर दिया है।

आपको बता दे कि अपने इंस्टाग्राम के एक लाइव सेशन के दौरान फैंस के सवाल का जवाब देते हुए टीवी अदाकारा दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘हां यह बात सच है कि मुझे सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ का ऑफर मिला था। मैंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के लिए स्क्रीन टेस्ट भी दिया था। इसके बाद भी मैं शो में काम करने के लिए खुद को राजी नहीं कर सकी। क्योंकि यह किरदार मुझसे ताल्लुक नहीं रखता।’ इस बारें में आगे बात करते हुए दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा, ‘जब भी मैं किसी प्रोजेक्ट में काम करती हूं अपना शत प्रतिशत ही देती हूं। या आप यह भी कह सकते हैं कि मैं अपने किरदार के साथ शादी कर लेती हूं। इस बार मैं खुद को नहीं समझा सकी। मैं सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ के किरदार को ही नहीं समझ सकी। ऐसे में मैंने सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ में काम करने से ही इनकार कर दिया।’

अब दिव्यांका त्रिपाठी के इस बयान से यह तो साफ़ हो गया गई की वह इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। आपको बता दें एकता कपूर के सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं ने कई सालों तक फैंस के दिलों पर राज किया है। वही अभी हाल ही में सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं ने अपने 10 साल पूरे किए हैं। 10 साल पूरे होते ही एकता कपूर सीरियल बड़े अच्छे लगते हैं का सीक्वल बनाने की तैयारी कर रही हैं। लेकिन अब इस शो के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने साफ इंकार कर दिया हैं। यह देखना काफी इंटरेस्टिंग होनेवाला हैं की शो में कौनसी अदाकारा की एंट्री होती हैं। वही अभी तक नकुल मेहता या शो के मेकर्स की ओर से कोईकन्फर्मेशन नहीं आया है की वह इस शो में होंगे या नहीं। 

वैसे आप सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं 2’ को लेकर कितने एक्ससाइटेड हैं ? कमेंट बॉक्स में बताएं।