मनोरंजन

Published: Aug 01, 2020 01:26 PM IST

सेलिब्रिटीक्या रणबीर की दुल्हन बनेंगी आलिया ?

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट के रिश्ते को लेकर काफी दिनों से चर्चा चल रही है।कई लोगों का कहना है कि यह दोनों रिलेशनशिप में हैं।तो कई लोगों का कहना है कि यह क्यूट कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं।वहीं, आलिया अक्सर रणबीर के परिवार के साथ नजर आ चुकी हैं।आलिया भट्ट की रणबीर की माँ और बहन से काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं।वहीं, सोशल मीडिया पर आलिया अक्सर रणबीर के डॉग के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।इसका मतलब यही है कि आलिया जल्द ही कपूर खानदान से जुड़ने वाली हैं।

हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा ने रणबीर कपूर, नीतू कपूर और आलिया भट्ट की एक तस्वीर शेयर की है।रेखा ने इस तस्वीर के कैप्शन में ‘ब्यूटीफ़ुल फैमिली’ लिखा है।रेखा का यह पोस्ट एक मैसेज देता है कि कपूर और भट्ट परिवार रिश्ते में जुड़ सकते है।रेखा के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर रणबीर और आलिया की शादी की चर्चा होने लगी।

इससे पहले भी कई बार कपूर और भट्ट परिवार के बच्चों को साथ देखा गया है।आलिया भट्ट रणबीर कपूर के साथ हर वक्त रहती है।चाहे वह किसी पार्टी में हो, या फिर दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की अंतिम यात्रा हो।आलिया हर समय रणबीर को संभालते हुए नजर आ चुकी हैं।

आलिया और रणबीर की जोड़ी को काफी पसंद भी किया जाता है। आमतौर पर जब बॉलीवुड में किसी स्टार्स की शादी होती है तो वह काफी बड़े पैमाने में मनाई जाती है।अगर रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध गए है तो बड़ा सेलिब्रेशन क्यों नहीं किया गया।अब सवाल यही उठता है की रणबीर और आलिया की शादी को गई है या नहीं। वहीं, शादी के बिना आलिया भट्ट कैसे कपूर परिवार का अहम हिस्सा बन गई।