मनोरंजन

Published: Jul 20, 2022 11:57 AM IST

Hrithik Roshan-Saba Azad Newsक्या गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शादी करेंगे ऋतिक रोशन? जानिए पूरा सच

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड के हैंडसम हंक अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) पिछले कुछ समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पत्नी सुजैन खान (Sussanne Khan) से तलाक के बाद अभिनेता इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद (Saba Azad) को डेट कर रहे हैं। दोनों ने इस रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस ऐलान के बाद कई जगहों पर इन लवबर्ड्स को एक साथ स्पॉट किया जाता है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसी बीच यह खबर तेज हो रही है कि ये कपल जल्द ही शादी कर लेगा।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। तो क्या वाकई शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं ऋतिक और सबा? यह सवाल उनके फैंस ने पूछा है। दोनों ने अभी तक शादी को लेकर कोई जवाब नहीं दी है। देखना होगा कि ऋतिक और सबा इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

बता दें, ऋतिक को सबसे पहले सबा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट से निकलते देखा गया था। तभी से दोनों के एक-दूसरे को डेट करने की खबरें आ रही थीं। उसके बाद दोनों को करण जौहर की पार्टी में साथ स्पॉट किया गया। इसके अलावा ये दोनों हाल ही में लंदन भी गए थे। लंदन से उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थी। सबा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर करती की थी। सबा अभिनेता ऋतिक से 12 साल छोटी हैं।