मनोरंजन

Published: Sep 03, 2021 01:26 PM IST

Honey Singh Case Updatesदिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट पहुंचे हनी सिंह, पत्नी शालिनी तलवार ने किया है घरेलु हिंसा का केस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo:ANI

नई दिल्ली: बॉलीवुड (Bollywood) सिंगर (Singer) हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) पर पत्नी शालिनी तलवार (Shalini Talwar) द्वारा किए गए घरेलु हिंसा के केस में हनी सिंह शुक्रवार दोपहर दिल्ली के तीस हज़ारी कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने इससे पहले सुनवाई करते हुए हनी सिंह को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।

ANI के अनुसार, हनी सिंह आज यानी शुक्रवार को कोर्ट पहुंचे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट ने सख्ती के साथ कहा था कि, हनी सिंह को कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट ने तब कहा था, कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। इस मामले में पीछे दिनों हुई सुनवाई के दौरान हनी सिंह के वकील ने कोर्ट में कहा था कि, हनी सिंह की तबीयत ठीक नहीं है जिसके चलते वह कोर्ट में पेश होने से छूट दी जाए। उन्होंने दिल्ली के कोर्ट को विश्वास दिलाया था कि, वह अगली सुनवाई में जरुर पेश होंगे। 

बता दें कि, 20 साल की दोस्ती के बाद शालिनी तलवार के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हनी सिंह पर हाल ही में उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है। उन्होंने हनी सिंह के साथ-साथ उनके परिवार को भी कोर्ट में घसीटा। अदालत में घरेलू हिंसा कानून के तहत याचिका दाखिल करते हुए शालिनी तलवार ने प्रताड़ना के बदले पति से 20 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति रकम की मांग की है। हनी सिंह ने हालांकि आरोपों को ख़ारिज करते हुए गलत बताया था।