देश

Published: Jul 08, 2021 08:40 AM IST

Virbhadra Singh Passes Awayहिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन, शिमला में ली अंतिम सांस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
वीरभद्र सिंह (Photo Credits-ANI Twitter)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह (Former Chief Minister & Congress Leader Virbhadra Singh) का लंबी बीमारी के बाद बृहस्पतिवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। 

इंदिरा गांधी चिकित्सा कॉलेज (आईजीएमसी) के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर जनक राज ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री ने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। सोमवार को सिंह को दिल का दौरा पड़ा था और उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। उन्हें आईजीएमसी की क्रिटिकल केयर यूनिट में रखा गया था। 

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का निधन-

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें बुधवार को हृदय रोग विभाग में चिकित्सकों की निगरानी में वेंटिलेटर पर रखा गया था। पांच बार सांसद और नौ बार विधायक रहे वीरभद्र सिंह छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। वह केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। (एजेंसी)