देश

Published: Dec 28, 2022 10:20 AM IST

138th Foundation Day of Congressकांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस, मल्लिकार्जुन खड़गे ने फहराया झंडा, गहलोत ने साधा BJP पर निशाना

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

नई दिल्ली: दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge)ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के 138वें स्थापना दिवस के अवसर पर AICC  मुख्यालय पहुंचकर झंडा फहराया। इस दौरान कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने कहा कि आज कांग्रेस स्थापना दिवस है। 138 साल का लंबा सफर तय करके कांग्रेस यहां तक पहुंची है, भाजपा और RSS के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। ये संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं, देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा भारत के मूल सिद्धांतों पर लगातार हमले हो रहे हैं। पूरे देश में नफरत का गड्ढा खोदा जा रहा है। जनता मंहगाई, बेरोजगारी से परेशान है लेकिन सरकार को कोई परवाह नहीं। कांग्रेस को समावेशी बनाने के लिए हमें युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों को शामिल करना होगा और इसकी शुरुआत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से हो चुकी है। इसने हमारे प्रतिद्वंद्वियों को बेचैन कर दिया है। हम लोगों से इस यात्रा में शामिल होने की अपील करते हैं। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा आज भारत ने प्रगति की है क्योंकि कांग्रेस ने दलितों, गरीबों की बेड़ियों को तोड़ने का साहस किया है।  लोकतंत्र को मजबूत रखने के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने मंत्रिमंडल में 5 गैर-कांग्रेसी मंत्रियों को नियुक्त किया। यह सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत को दर्शाता है। 

अशोक गहलोत ने कहा कि उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने लोगों से जुड़ने की बात कही है। हम आज  संकल्प लेंगे कि आने वाले समय में कांग्रेस का हर नेता, कार्यकर्ता जनता के बीच जाएगा।  138 साल का इतिहास है, कांग्रेस की नीति, सिद्धांत, कार्यक्रम अडिग हैं। संविधान की रक्षा करने में हम सक्षम हैं। 

गहलोत ने इस दिन को सभी कांग्रेस जनों के लिए गर्व और गौरव का दिवस बताया। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की स्थापना से जुड़ी एक पुरानी फोटो साझा करते हुए ट्वीट किया, “कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कांग्रेस जन को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे लिए आज का दिन बहुत ही गर्व और गौरव का दिवस है।” उन्होंने लिखा, “कांग्रेस पार्टी की स्थापना को लंबा सफर तय करते-करते 137 वर्ष हो गए। 137 साल के त्याग, बलिदान, कुर्बानी का शानदार इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है।