देश

Published: Feb 22, 2023 10:05 AM IST

Air India4 घंटे देरी से उड़ी एयर इंडिया की फ्लाइट, दिल्ली में यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों में हुई बहस

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
photo- ani

नई दिल्ली: पिछले कुछ समय से एयरलाइन (airline) में बहस और विवाद का मामला सामने ज्यादा आ रहा है। अब दिल्ली में एक और नया मामला सामने आया है। एयर इंडिया (Air India) एयरलाइन की उड़ान में देरी के चलते कुछ यात्री एयरलाइन कर्मचारियों से बहस कर बैठे। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसमें यात्री और कर्मचारी बहस करते नजर आ रहे हैं। फ़िलहाल इन सब के बीच दिल्ली से मुंबई (Delhi to Mumbai) जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 4 घंटे से अधिक देरी से उड़ान भर सकी।  इससे अन्य यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा।  

समाचार एजेंसी ani से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की एक फ्लाइट के यात्रियों और एयरलाइन के कर्मचारियों के बीच कल यानी मंगलवार देर रात दिल्ली के टी3 पर उड़ान में 4 घंटे से अधिक की देरी के बाद बहस हो गई। फ्लाइट ने रात 8 बजे के अपने मूल निर्धारित समय के मुकाबले 1.40 बजे उड़ान भरी। 

जानकारी के अनुसार फ्लाइट देरी से उड़ने की खबर मिलते ही कुछ यात्री नाराज हो गए। उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया जिसके बाद एयर इंडिया के कर्मचारी उन्हें समझाने के लिए पहुंचे। धीरे धीरे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ता गया। और बहस शुरू हो गई। फ्लाइट पहले से ही देरी से उड़ान भरने वाली थी। बहस के चलते यात्रियों को और इंतजार करना पड़ा। फ़िलहाल फ्लाइट देरी से उड़ने का मुख्य कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।