देश

Published: Apr 08, 2022 03:35 PM IST

Vaccine Booster Dose18 साल से ऊपर के सभी वयस्कों को लगेगा वैक्सीन का BOOSTER डोज, 10 अप्रैल से प्राइवेट सेंटर्स पर भी मिलेगा टीका

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. दोपहर की बड़ी खबर के अनुसार स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज यानी शुक्रवार को जानकारी दी है कि कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) के बूस्टर डोट (Booster Dose) आगामी रविवार से लगने शुरू हो जाएंगे। इसके तहत अब 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी व्यक्ति निजी टीकाकरण केंद्रों पर आगामी 10 अप्रैल से एहतियाती तीसरी खुराक या बूस्टर डोज लगवा सकेंगे। गौरतलब है कि यह बूस्टर डोज 18 साल से ज्यादा उम्र और दूसरे डोज को 9 महीने पूरे करने वाले व्यस्कों के लिए होगा।

फिलहाल देश में स्वास्थ्य कर्मचारियों, फ्रंटलाइन वर्कर और 60 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को ही यह सतर्कता डोज लगाई जा रही है। हालाँकि पहले सिर्फ 60 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोग से ग्रस्त लोगों को ही सतर्कता डोज लगाई जा रही थी। बाद में गंभीर रोग की शर्त को इसमें से हटा लिया गया था। इसके साथ ही फिर 12 से 14 साल के बच्चों को भी वैक्सिनेशन अभियान में शामिल किया जा चुका है, उन्हें भी वैक्सीन लगाई जा रही है। 

याद दिला दें कि भारत में वैक्सीनेशन अभियान बीते 16 जनवरी 2021 से शुरू हुआ था। तब इस अभियान के शुरूआती दौर में सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई थी। इसके बाद भारत में बीते 2021 में एक अप्रैल से 45 साल से ऊपर की उम्र के सभी लोगों के लिए वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। फिर मई 2021 में 18 साल और उससे ऊपर के आयु वर्ग के लोगों को इस जरुरी कोरोनी वैक्सीन लगाने की भी अनुमति दे दी गई थी।