देश

Published: Apr 14, 2021 08:32 AM IST

Ambedkar Jayanti 2021आज बाबासाहेब अंबेडकर जी की 130वीं जयंती, PM नरेंद्र मोदी ने किया उन्हें याद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Pic

नयी दिल्ली. हर वर्ष कि तरह आज यानी14 अप्रैल को अम्बेडकर जी (Dr. Babasaheb Ambedkar) के हमारे भारत की स्वतंत्रता में अमूल्य योगदान के चलते  अम्बेडकर जयंती मनाई जाती है। बता दें कि यह यह 14 अप्रैल 1891 का दिन था जब दलितों के हक की लड़ाई लड़ने वाला और भारत के संविधान के निर्माता भीमराव अंबेडकर का जन्म (Birtha) हुआ था। उनका जन्म मध्य प्रदेश के महु में हुआ था।

वहीं दूसरी तरफ आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्रे मोदी (Narendra Modi) ने भी भारत के संविधान के निर्माता भीमराव अम्बेडकर को देश के लिए उनके अमूल्य योगदान को याद कर उन्हें याद किया। आज अपने ट्वीट में उन्होंने श्रधांजलि देते हुए लिखा कि , “भारत रत्न डॉ। बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा।”

गौरतलब है कि साल 2015 से अम्बेडकर जयंती को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्हें 31 मार्च 1990 को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित भी किया गया था। देखा जाए तो बाबासाहेब का जीवन सचमुच संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुत मिसाल है। जिसको देखकर ही हमें नयी उर्जा मिलती है।

आइए पढ़ें उनके जीवन के अनमोल विचार:

 

विश्व की सबसे अनोखी जगह, जहाँ इंसान के उछलने पर हिलने लगती है ज़मीन

Posted by NavaBharat on Tuesday, 13 April 2021