देश

Published: Apr 23, 2023 03:03 PM IST

Amritpal Arrestedअमृतपाल पहुंचा असम, अब नया ठिकाना डिब्रूगढ़ जेल, गिरफ्तार होने पर मां-बाप को फक्र

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo: PTI

नई दिल्ली/डिब्रूगढ़. जहां आज सुबह भगोड़े खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh Arrested) को गिरफ्तार करने के बाद अब पंजाब पुलिस उसे लेकर डिब्रूगढ़ पहुंच गई है। उसे यहां की जेल में रखा जाएगा। इस दौरान सीएम भगवंत मान ने कहा है कि आज अमृतपाल सिंह 35 दिन बाद गिरफ्तार किया गाय। जो लोग देश की अमन-शांति, कानून को तोड़ने की कोशिश करेंगे सिर्फ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

उन्होंने आगे कहा कि, मेरे पास कल रात पूरी सूचना आ गई थी। मैं पूरी रात नहीं सो पाया था। मैं हर 15-30 मिनट में जानकारी लेता रह रहा था क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि कोई क़ानून-व्यवस्था की स्थिति बन जाए। 

पिता तरसेम सिंह को है फक्र

इधर अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने अमृतसर में कहा कि, हमें टीवी के माध्यम से पता चला की अमृतपाल ने खुद को पेश किया। अगर सरेंडर करने की बात होती तो वह इधर भी किया जा सकता था लेकिन जो ड्रामा होना था वह हो गया। हमें मान महसूस हो रहा है कि उसने सिख रूप में सरेंडर किया। हम केस लड़ेंगे क्योंकि वह कौम के लिए काम कर रहा था। वह नशे के ख़िलाफ़ काम कर रहा था, लोगों को बचाने का काम कर रहा था। जो नौजवानों को बचा रहा था सरकार उसको बदनाम कर रही है। सरकार नशा खत्म करने वाले को खत्म कर रही है।

बात करें असम के डिब्रूगढ़ जेल की अमृतपाल की गिरफ्तारी के साथ ही असम की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल और उसके आसपास असम पुलिस कमांडो की तैनाती सहित सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा इंतजाम इतने चाक चौबंद हैं कि यहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता। अमृतपाल ही नहीं बल्कि यहां उल्फा आइ्र के कई उग्रवादी पहले से ही यहां बंद हैं।