देश

Published: Jun 09, 2021 12:56 PM IST

Big Newsअटकलें: अब से कुछ ही देरी में BJP जॉइन करेगी कोई बड़ी हस्ती, इन कांग्रेस नेताओं पर है नजर...

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नयी दिल्ली. जहाँ एक तरफ लंबे समय से आपसी अंदरूनी कलह झेल रही कांग्रेस (Congress) पार्टी को शायद आज एक और बड़ा झटका लग सकता है। जी हाँ आज BJP सांसद और प्रवक्ता अनिल बलूनी (Anil Baluni) ने एक ट्वीट किया कि, “आज कोई बड़ी हस्ती बीजेपी चीफ जेपी नड्डा की मौजूदगी में पार्टी जॉइन करने वाली है।” यह ट्वीट आना था और इसके बाद से ही यह कयासबाजी शुरू हो गई है कि कांग्रेस का ही कोई बड़ा राजनीतिक विकेट आज गिरने वाला है। बता दें कि फिलहाल कांग्रेस के कई दिग्गज पार्टी सदस्य और नेता आलाकमान से नाराज हैं। हालांकि, कुछ नाम ऐसे हैं जिनके नाम फिलहाल सबसे ऊपर हैं। 

दरअसल दिल्ली से आ रही एक बड़ी खबर के मुताबिक बड़ी आज एक बड़े नेता की BJP में एंट्री होने वाली है। इस बाबत जानकारी BJP के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी ने ट्वीट कर दी। दरअसल अनिल बलूनी ने ट्वीट में लिखा कि, आज एक दिग्गज शख्सियत अब से कुछ ही देर यानी दोपहर 1 बजे BJP मुख्यालय में पार्टी में शामिल होगी। हालांकि अभी तक किसी  नाम का खुलासा अब तक  नहीं हुआ है। अब इस ट्वीट के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। ज्यादातर लोग कांग्रेस को लेकर कयास लगा रहे हैं पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। 

विदित हो कि गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी फिलहाल कांग्रेस पार्टी के आलाकमान से खफा चल रहे हैं। दरअसल इन्हें कांग्रेस की कार्यशैली से खासी नाराजगी है। बता दें कि बीते साल 2020 को  सोनिया गांधी को 23 कांग्रेस नेताओं ने चिट्ठी लिखकर पार्टी की कार्यशैली में बड़े बदलावों की मांग की थी। इनमें प्रमुख रूप से आनंद शर्मा और गुलाम नबी आजाद भी शामिल थे।खैर यह बात भी आयी-गयी हो गयी। फिलहाल सभी को अब दोपहर 1 बजे का इन्तजार है।