देश

Published: Jul 31, 2022 11:21 AM IST

Monkey Pox In Guntur आंध्र प्रदेश: गुंटूर में अब 8 साल के बच्चे में मिले मंकीपॉक्स के लक्षण, जांच के लिए भेजा सैंपल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

नई दिल्ली. देश (India) में बढ़ रहे मंकीपॉक्स (Monkey Pox) के मामलों के बीच अब गुंटूर में 8 साल के बच्चे में मंकीपॉक्स के गम्भीर लक्षण मिले हैं। मामले पर अधिकारियों के मुताबिक, जनरल हॉस्पिटल में आए इस बच्चे को फिलहाल आइसोलेशन में रखा गया है। मुद्दे पर DMO डॉ. सुमैया खान ने कहा कि, केस अभी संदिग्ध है। जांच के लिए हमने सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे और गांधी हॉस्पिटल सिकंदराबाद भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि देश में फिलहाल अब तक मंकीपॉक्स के 4 केस आए हैं। जिनमें से 3 केस केरल में और 1 केस दिल्ली में सामने आया है। वहीं हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के सोलन (Solan) जिले में बीते शुक्रवार को मंकीपॉक्स (Monkey Pox) का एक संदिग्ध मिला था। इसकी भी जांच के लिए जांच के लिए सैंपल पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया है। 

क्या है मंकीपॉक्स 

बता दें कि, मंकीपॉक्स मानव चेचक के समान एक दुर्लभ वायरल संक्रमण है। यह पहली बार 1958 में शोध के लिए रखे गए बंदरों में पाया गया था। वहीं मंकीपॉक्स से संक्रमण का पहला मामला 1970 में दर्ज किया गया था। यह रोग मुख्य रूप से मध्य और पश्चिम अफ्रीका के उष्णकटिबंधीय वर्षावन क्षेत्रों में होता है और कभी-कभी यह अन्य क्षेत्रों में भी आसानी से पहुंच जाता है।