देश

Published: Oct 29, 2022 08:37 AM IST

Aurangabad Cylinder Blastऔरंगाबाद: छठ का प्रसाद बनाने के दौरान फटा गैंस सिलेंडर, 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग झुलसे, 10 की हालत गंभीर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली/औरंगाबाद. बिहार (Bihar) से आ रही बड़ी और सनसनीखेज खबर के अनुसार, यहां के औरंगाबाद (Aurangabad) में गैस सिलेंडर फटने (Gas Cylinder Blast) से 7 पुलिसकर्मी समेत 30 लोग नूरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से 10 की हालत बहुत गंभीर है। उकता हादसा बीती शुक्रवार की देर रात 2:30 बजे हुआ है। 

घटना के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले के वार्ड नं 24 में अनिल गोस्वामी के घर मे छठ पूजा का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे थे। तभी अचानक गैस रिसने से यहां आग लग गई। जिसके बाद मोहल्ले में भयंकर भगदड़ और अफरातफरी मच गई। इसके साथ ही मोहल्ले के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी बीच गश्ती कर रही पुलिस टीम भी वहां पहुंच गई। आग बुझाने के लिए जैसे ही पुलिस वालों ने सिलेंडर पर पानी डाला वो भयंकर रूप से ब्लास्ट कर गया। 

हादसे में घायल एक पुलिस जवान ने बताया कि, वो रात की गश्त कर रहे थे। तभी उन्हें एक सूचना मिली कि वार्ड नं 24 में आग लगी है। वो तुरंत ही उस मोहल्ले की बढ़ गए। वहां पहुंचकर देखा तो आग लगी हुई थी। जिसे देख एक पानी के पाइप से जैसे ही आग बुझाने की कोशिश की तो सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में 7 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से झुलसे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में करीब 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें से करीब 10 लोगों की हालत गंभीर बताई गयी है।