देश

Published: Feb 01, 2023 03:01 PM IST

Avalanche जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में हिमस्खलन, दो विदेशी नागरिकों की मौत, 19 को बचाया, रेस्क्यू जारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
PHOTO- ANI

बारामुला: जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के गुलमर्ग के अफरवात चोटी (Afarwat peak) पर भारी हिमस्खलन (avalanche) की खबर आए रही है। गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई। 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर मौजूद है, इसमें कुछ विदेशी स्कीयरों (foreign skiers) के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पार पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि रेस्क्यू जारी है। पुलिस ने बताया कि गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। बारामुला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है।

बारामुला पुलिस का कहना है कि गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। बारामुला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है। घटना का वीडियो सामने आया है।  जिसमें हिमस्खलन की स्थिति को देखा जा सकता है। 

हिमस्खलन से रामबन जिले के कई स्थानों पर हाईवे पर यातायात ठप हो गया है। यहां सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासनिक अधिकारी और हाईवे का निर्माण कर रही कंपनी के कर्मचारी इसे बहाल करने की जुटे हुए हैं। मौसम साफ होने के साथ बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है।जिला पुंछ में बीस संपर्क मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया। राजोरी में कई संपर्क मार्गों को खोल दिया गया है। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई और दिनभर धूप खिली रही।