देश

Published: Jan 01, 2024 10:37 AM IST

New Year 2024 Big Eventsनए साल बनेगा कई और ऐतिहासिक घटनाओं का गवाह, जानिए पूरे साल का कैलैंडर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
वर्ष 2024 में होंगे वाली बड़ी घटनाएं

नई दिल्ली: आज नए साल (New Year 2024) की शुरुआत हो चुकी है। नए साल के साथ नया दिन, नई उम्मीद और नई घटनाओं का साक्षी बनने के लिए भारत तैयार है। साल 2023 कई दुखद घटनाओं के साथ और कई बड़ी खुशियों के साथ गुजरा है, वहीं अब इस नए साल पर उम्मीद है कि देश के विकास के लिए, राष्ट्र की उन्नति के लिए कई अच्छे कार्य होंगे। जी हां आपको बता दें कि इस वर्ष यानी साल 2024 में कई ऐसी घटनाएं होने वाली हैं, जिन पर भारत के पुरे लोगों की नजरें होंगी। आइए जानते है कुछ ऐसी बड़ी घटनाओं के बारे में जो आने वाले इस नए वर्ष में भारत में होने वाली है। 

नए वर्ष में भारत की लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व यानी लोकसभा चुनाव होगा जिसमें देश की जनता अपने पांच वर्षों का भविष्य तय करेगी तो वहीं करोड़ों हिन्दुओं की आस्था के लिए बहुत बड़ा उत्सव होगा यानी साल की शुरुआत में ही अयोध्या मे राम मंदिर का उद्घाटन (Ayodhya Ram Temple Inauguration) होगा। इसके अलावा खेल, सिनेमा और विज्ञान के क्षेत्र में भी बहुत कुछ होने वाला है। आइए एक नजर उन सभी बड़ी घटनाओं पर डालते है जो 2024 में होने वाली है… 

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 

इतिहास के पन्नों में दर्ज होने वाली भारत की सब बड़ी घटना 2024 के पहले महीने में यानी 22 जनवरी को होने जा रही है। जी हां राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है, जैसा कि हम सब जानते है राम मंदिर के लिए दशकों तक लंबी कानूनी लड़ी गई, वो मंदिर अब बनकर तैयार है जिसका उद्घाटन होने में अब बस कुछ ही दिन बचे है । जैसा की हमने आपको बताया 22 जनवरी 2024 को मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, जिसके बाद मंदिर लोगों के लिए खुल जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। इससे पहले 5 अगस्त 2020 को अयोध्या में राम मंदिर की आधारशिला रखी गई थी, जिसमें भी पीएम मोदी शामिल हुए। 

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा

लोकसभा चुनाव: इंडिया बनाम NDA

साल 2024 के सबसे बड़े घटनाक्रमों में लोकसभा चुनाव को जरूर गिना जाएगा। जी हां जानकारी के लिए आपको बता दें कि मार्च के शुरुआत या मध्य में चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। जहां देश में नौ साल से अधिक वर्षों से सत्ता में काबिज भाजपा तीसरी पारी खेलनी की उम्मीद करेगी, तो वहीं दूसरी ओर संभावित इंडिया गठबंधन भी अपना दम दिखाने की कोशिश करेगा। ऐसे में यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि लोकसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा।  

4 राज्यों में विधानसभा चुनाव 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लोकसभा के साथ ही चार राज्यों में विधानसभा के चुनाव भी होने हैं। ये राज्य हैं आंध्र प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, और अरुणाचल प्रदेश। गौरतलब हो कि फिलहाल आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर की सरकार है। अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता में है, जिसके मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। ओडिशा में लंबे समय से बीजू जनता दल सरकार में है, जहां की कमान नवीन पटनायक के हाथों में है। वहीं, सिक्किम में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा वाली पार्टी शासन कर रही है और इसके मुखिया प्रेम सिंह तमांग हैं। ऐसे में इस साल देखना दिलचस्प होने वाला है कि यहां चुनाव क्या रंग लाता है। 

लोकसभा चुनाव

खेलों में फिर हाथ आजमाएंगे 

खेलों में साल 2023 बड़ा ही दिलचस्प रहा, हमने विश्व कप हारा बाकी खेलों में भारत ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है।  ऐसे में आज हम आपको बता दें कि 2024 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। 26 जुलाई से 11 अगस्त 2024 तक फ्रांस में कई खलों का आयोजन होगा। ऐसे में भारत भी पेरिस ओलंपिक में भाग लेगा लिहाजा कुश्ती, मुक्केबाजी, भाला फेंक, हॉकी जैसी कई स्पर्धाओं में पदक आने की उम्मीदें होंगी। इससे पहले कई खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है। ऐसे में अब देखना होगा की इस साल खेलों में भारत कपंसी नई ऊंचाइयां हासिल करता है। 

इस साल बड़ी फिल्में 

भारत में धर्म, खेल, राजनीति के साथ-साथ इस साल मनोरंजन में भी डबल धमाल होने वाला है। जी हां सिनेमा में भी इस साल बहुत कुछ खास होने वाला है । 2024 में भी कई एक्शन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी में हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की हवाई एक्शन फिल्म ‘फाइटर’ 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा की एक्शन फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

अक्षय कुमार की एक्शन फिल्म ‘स्काई फोर्स’ 2 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ईद के मौके पर पर रिलीज होगी। इस तरह इस साल भी आपके मनोरंजन में डबल तड़का लगने वाला है।