देश

Published: Jan 21, 2024 01:21 PM IST

ISRO Ram Mandir Photoअंतरिक्ष से यूं दिखता है अयोध्या का भव्य राम मंदिर! ISRO ने दिखाई खूबसूरत झलक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली/अयोध्या: जहां आगामी 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ( की जबरदस्त धूम है। वहीं इसी ख़ास दिन यानी सोमवार को   भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन किया जाना है। इसी दिन रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न होने जा रहा है। इस हर्ष और उल्लास के बीच भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की सैटेलाइट तस्वीरें भी सामने आई हैं। इस सैटेलाइट तस्वीरों में दशरथ महल और सरयू नदी भी स्पष्ट दिख रही है। इसके साथ ही नव पुनर्निर्मित अयोध्या रेलवे स्टेशन भी सैटेलाइट तस्वीर में दिख रहा है।

जानकारी दें की भारत के पास मौजूदा समय अंतरिक्ष में 50 से अधिक सैटेलाइट मौजूद हैं। तकनिकी रूप से उनमें से कुछ का रिजॉल्यूशन एक मीटर से भी कम और करीब करीब सटीक बैठता है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के हैदराबाद में स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर ने अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर की तस्वीरें लेने के जटिल काम को अंजाम दिया है।

2.7 एकड़ में फैला भव्य और खूबसूरत श्रीराम मंदिर

ISRO द्वारा जारी की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में 2.7 एकड़ के श्रीराम मंदिर स्थल को बड़े ही साफ तरीके से देखा जा सकता है। इस ख़ास काम के लिए भारतीय रिमोट सेंसिंग श्रृंखला के सैटेलाइट का उपयोग करके इसका एक विस्तृत दृश्य भी दिखाया गया है। वहीं अब अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले ISRO ने स्वदेशी सैटेलाइट का उपयोग करके अंतरिक्ष से भव्य राम मंदिर की पहली झलक दिखाई है।

रामलला के मूर्ति को लगाने के स्थान को भी ISRO ने पहचाना 

जानकारी दें कि, मंदिर के निर्माण के अन्य चरणों में भी ISRO की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है। अयोध्या की इस भव्य परियोजना में एक बड़ी चुनौती भगवान राम की मूर्ति को लगाने के लिए सटीक स्थान की पहचान करना भी था।

ऐसे में इस भव्य मंदिर निर्माण के दौरान भगवान राम की सटीक स्थान की पहचान करने की यह जटिल जिम्मेदारी भी ISRO ने उठाई थी। दरअसल राम मंदिर का ट्रस्ट चाहता था कि भगवान राम मूर्ति को अयोध्या में उस 3X 6 फीट की जगह पर रखा जाए। जहां माना जाता है कि भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम के जन्म स्थान का भी ISRO ने बड़ी ही खूबी से पता लगाया।