देश

Published: Mar 26, 2021 08:59 AM IST

Bharat Bandh Todayकृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन के 4 महीने पूरे, आज है भारत बंद, जानिए कहां कितना है असर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
किसानों का प्रदर्शन (Photo Credits-ANI Twitter)

नई दिल्ली: कृषि कानूनों (Farm Bills 2020) के खिलाफ किसानों ने आज भारत बंद (Bharat Bandh) का ऐलान किया हुआ है। वैसे किसान आंदोलन (Farmers Protest) के आज चार महीने पूरे हो गए हैं। किसानों के प्रदर्शन के चलते दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गाजीपुर बॉर्डर (Ghazipur Border) को बंद कर दिया है। ऐसे में न कोई दिल्ली आ पायेगा और न हो यहां से जा सकेगा। दरअसल किसानों की तरफ से बीच सड़क पर ही बैठकर प्रदर्शन किया जा रहा है। गाजीपुर बॉर्डर के बंद होने के कारण आम लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। 

वहीं किसानों के भारत बंद के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) को बंद कर दिया है। साथ ही भारत बंद को लेकर दिल्ली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट नजर आ रहा है। आंदोलन को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी तैनाती की गई है। 

भारत बंद के मद्देनजर प्रदर्शनकारियों ने गाजीपुर बॉर्डर (दिल्ली-यूपी बॉर्डर) को बंद किया, देखें तस्वीरें-

अंबाला: किसानों ने जीटी रोड और शाहपुर के पास रेल पटरी पर बैठे-

ओडिशा: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर भुवनेश्वर में ट्रेड यूनियन ने रेलवे ट्रैक ब्लॉक किया.

वहीं दिल्ली में जिन सड़कों पर किसानों का आंदोलन पहले से ही चल रहा है वे बंद हैं। किसानों नेताओं ने पहले ही साफ कर दिया है कि भारत बंद के समय एम्बुलेंस और इमरजेंसी सेवाओं को किसी भी जगह नहीं रोका जाएगा। 

आज के भारत बंद पर भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने कहा कि हमारे आंदोलन को लगभग चार महीने पूरे होने जा रहे हैं। भारत बंद में हमें लोगों, व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर का सहयोग मिल रहा है। इससे सरकार को संदेश जाएगा। हम वार्ता के लिए 24 घंटे तैयार हैं।