देश

Published: Oct 13, 2022 11:36 AM IST

Bettiah-Shootoutबिहार: बेतिया में भयंकर गोलीकांड, घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग, 7 को मारी गोली, 1 पकडाया

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Representative Photo

नई दिल्ली. इस समय की बड़ी खबर के अनुसार, बिहार के बेगूसराय (Begusarai) में सीरियल फायरिंग के बाद अब बेतिया (Bettiah) में भी एक भयंकर गोलीकांड (Shootout) की खबर सामने आ रही है। यहां कुछ बड़े अपराधियों ने तकरीबन 7 किलोमीटर तक अंधाधुंध फायरिंग करते हुए मौके पर 7 लोगों को गोली मार दी। वहीं खबरों के अनुसार, फायरिंग करने वाला भी पकड़ा गया। ग्रामीणों ने फायरिंग कर लोगों को घायल करने वाले का एक को पकड़ा वहीं दो की खोज जारी है। बताया जा रहा है कि, आपसी रंजिश में बाहर से शूटर बुलाया गया था।

इस अंधाधुंध फायरिंग के चलते इलाके में पूरी तरह दहशत का माहौल कायम हो गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस-बल भी मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। खबर है कि कुछ लोगों की हालत बहुत गंभीर है।

घटना पर जानकारी के अनुसार, बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के गोलाघाट डुमरी में अहिरौली गांव है। यहां हथियारबंद तीन अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए 7 लोगों को सरेआम गोली मार दी। वहीं गोली लगने से ये सभी घायल हो गए। इन घायलों में दो की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। खबर के अनुसार तीन बदमाशों ने अहरौली गांव निवासी राजा बाबू पटेल के घर में घुसकर जमकर फायरिंग की। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी बल के साथ मौके पर पहुंच गई है।