देश

Published: Aug 20, 2023 12:20 PM IST

Muzaffarpur Firingबिहार: रेस्टोरेंट में चल रही बर्थडे पार्टी में बाहर से होने लगी ताबड़तोड़ फायरिंग, जान बचाते दिखे लोग, देखें Video

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली. बिहार से मिल रही एक सनसनीखेज घटना के अनुसार, यहां के मुजफ्फरपुर शहर में बदमाशों ने रेस्टोरेंट के ऊपर ताबड़ोड़ गोलियां बरसाई हैं। खबर के अनुसार बाइक सवार 4 बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट के ऊपर ताबड़तोड़ करीब 20 राउंड फायरिंग की है। घटना के बाद पूरा इलाका मानों आवाज से दहल गया। 

खबर के अनुसार उक्त घटना सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर रेवा रोड इलाके की बताई जा रही है। शनिवार देर रात बाइक सवार अपराधियों ने रेस्टारेंट पर दर्जन भर राउंड से अधिक फायरिंग की। इससे रेस्टोरेंट के बाहर लगा शीशा भी पूरी तरह से चकनाचुर हो गया। रेस्टोरेंट में जारी बर्थ डे पार्टी में भगदड़ मच गई। लोग अपनी अपनी जान बचाकर इधर-उधर छिपने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए भाग निकले।

वहीं मामले पर मुजफ्फरपुर सिटी SP अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि, “यहां कम से कम 10 राउंड फायरिंग हुई।।।प्रथम दृष्टया यह लोगों को डराने के लिए की गई फायरिंग लगती है।।।यह किसी को निशाना बनाकर की गई फायरिंग नहीं थी।इसमें शामिल 4 लोगों की जानकारी मिली है, सभी आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।”