देश

Published: Mar 09, 2024 06:22 PM IST

MLC election 2024 BJP ने बिहार और UP में की विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नवभारत डिजिटल टीम: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार (9 मार्च) को बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधान परिषद चुनाव ( MLC Elections 2024) के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। बिहार में चुनाव वाली 11 सीटों में से बीजेपी ने फिलहाल 3 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जबकि उत्तर प्रदेश में 13 एमएलसी सीटों पर उम्मीदवार लड़ेंगे और बीजेपी ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। जानकारी के लिए बता दें कि बिहार और यूपी में एमएलसी चुनाव 21 मार्च को होने हैं और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 11 मार्च है।

भाजपा ने बिहार में एमएलसी चुनाव 2024 के लिए मंगल पांडे, डॉ. लाल मोहन गुप्ता और अनामिका सिंह को मैदान में उतारा है। वहीं, उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी ने विजय बहादुर पाठक, महेंद्र कुमार सिंह, मोहित बेनीवाल, अशोक कटारिया, धर्मेंद्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह के नाम कि घोषणा की है।

बिहार में राबड़ी देवी मैदान में 

जानकारी के लिए बता दें कि बिहार में सरकार बदलने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी के बाद एमएलसी चुनाव का पहला मतदान होने जा रहा है। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और पूर्व मंत्री अब्दुलबारी सिद्दीकी सहित कुछ बड़े उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है। वहीं,  डॉ. उर्मीला ठाकुर और फैसल अली भी राजद के तरफ से मैदान में हैं।

सपा ने उतारे तीन उम्मीदवार 

वहीं, उत्तर प्रदेश में विपक्षी समाजवादी पार्टी मात्र तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। एमएलसी चुनाव में सपा की और से नरेश उत्तम पटेल, शाह आलम उर्फ गुडडू जमाली और पूर्व मंत्री बलराम यादव उम्मीदवार हैं।