देश

Published: Feb 27, 2023 08:08 PM IST

Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Pollsत्रिपुरा और नागालैंड भाजपा गठबंधन की सरकार, मेघालय में किसी को बहुमत नहीं, कांग्रेस को जबरदस्त नुकसान, देखें एग्जिट पोल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड विधानसभा चुनाव की वोटिंग खत्म हो चुकी है। अब सबकी नजर दो मार्च को आने वाले नतीजे पर है। इस बीच एग्जिट पोल में त्रिपुरा में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बन रही है।

इंडिया टुडे एक्ससिस माय इंडिया एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 36-45 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, तीपरा मोथा पार्टी (TMP) 09-16 सीटों के साथ दूसरे पर रहने का अनुमान है। इसके अलावा, लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन को 06 से 11 सीटें मिल सकती है। 

त्रिपुरा विधानसभ चुनाव में भाजपा+ को करीब 45% वोट मिलने का अनुमान हैं। जबकि, लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन का वोट शेयर 32% रह सकता है। वहीं, टीएमपी को 20% मिलने का अनुमान जताया है।

जातियों के आधार पर देखा जाए तो लिहाज से देखें, तो त्रिपुरा में भाजपा को काफी फायदा होता दिख रहा है। पार्टी को ST के 30%, SC के  57%, OBC के 60% और सामान्य के 61% वोट मिल रहे हैं। जबकि, लेफ्ट और कांग्रेस गठबंधन को ST के 18%, SC के 36%, OBC के 35% और सामान्य वर्ग के 34% वोट मिल सकते हैं। वहीं, ST के 51%, SC के 3%, OBC के 2% और सामान्य वर्ग के 2% वोट मिल सकते हैं।

नागालैंड में NDPP-BJP गठबंधन की सरकार

नगालैंड विधासभा चुनाव के एग्जिट पोल में एक बार फिर NDPP-BJP गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 38 से 48 सीटें मिल मिलने का अनुमान है। जबकि, यहां अन्य कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों को जबरदस्त नुकसान होने का अनुमान जताया जा रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक यहां कांग्रेस को 1 से 2 और NPF को 3 से 8 सीटें मिल सकती है।

मेघालय में किसी को बहुमत नहीं

मेघालय विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के मुताबिक यहां किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिल रहा है। यहां NPP को करीब 18 से 24 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि, भाजपा को 4 से 8 और कांग्रेस 6 से 12 मिल सकती हैं। अब दो मार्च को नतीजे आने के बाद ही सब स्पष्ट हो पाएगा।