देश

Published: Jun 12, 2023 01:40 PM IST

J.P. NaddaBJP देश की अकेली पार्टी है जो विचारों पर चलती है, बाकी दल वैचारिक रूप से हैं शून्य- जे.पी. नड्डा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

नूरपुर/कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के नूरपुर- कांगड़ा (Noorpur-Kangra) में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा (J.P. Nadda) एक सभा को संबोधित कर रहे हैं। नड्डा ने कांग्रेस पर जमकर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि ये दल कुर्सी के लिए किसी भी तरह कि समझौता कर लेती है। उन्होंने  बीजेपी के आगे सभी राजनैतिक दलों को वैचारिक रूप से शून्य बताया है।   

 बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि भाजपा देश की अकेली पार्टी है जो विचारों पर चलती है, बाकी सभी दल वैचारिक रूप से शून्य हो गए हैं। कुर्सी के लिए ये दल किसी भी तरह का समझौता करने को तैयार हैं। आज तो CPM और कांग्रेस भी हाथ मिला कर चुनाव में उतरते हैं। कहां गए इन दोनों के विचार? लेकिन भाजपा ऐसी नहीं है, अगर हमने 1952 में एक देश-एक संविधान की बात कही तो 2019 में हमने धारा-370 को हटा कर ऐसा कर के दिखाया।