देश

Published: Nov 11, 2020 01:36 AM IST

उपचुनाव उपचुनाव में भाजपा की धूम, 11 राज्यों की 59 सीटों मे से 40 पर मिली जीत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के साथ देश में 11 राज्यों में उप चुनाव (By-poll Election) हुए है. इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta party) की धूम है. भाजपा ने इन राज्यों की 59 सीटों में से 40 सीट को जीत तमाम विपक्षी दलों को एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है. 

इन राज्यों में हुए थे चुनाव

देश के 11 राज्यों में उपचुनाव हुए. जिसमें हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तेलंगाना, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नागालैंड, कर्नाटक, मणिपुर और ओडिशा है. हरियाणा-तेलंगाना-झारखंड में जहां एक सीट पर उपचुनाव हुआ, वहीं कर्नाटक-नागालैंड में दो सीटों पर नतीजे आएं है. इसी के साथ मध्यप्रदेश में 28, उत्तर प्रदेश 7, गुजरात 8 और मणिपुर में 5 सीटों पर नतीजे आएं है.

कहा भाजपा ने जीत की दर्ज:

क्रमांक  राज्य  सीट  जीत 
1 मध्यप्रदेश  28 19
2 गुजरात  8 8
3 उत्तर प्रदेश  7 6
4 मणिपुर  5 4
5 तेलंगाना  1 1
6 कर्नाटक 2 2
7 नागालैंड  2 0
8 छत्तीसगढ़  1 0
9 ओडिशा  2 0
10 झारखंड  2 0
11 हरियाणा  1 0
कुल  59 40