देश

Published: Feb 06, 2022 10:59 AM IST

Rip Lata Mangeshkarजब स्वर्गीय लता मंगेशकर का 'ऐ मेरे वतन के लोगों' ये गीत सुनकर रो पड़ें थे देश के दोनों प्रधानमंत्री

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: हमारे देश समेत पूरी दुनिया के लिए आज एक बहुत बड़ी क्षति हो गई, जी हां जिनके आवाज की पूरी दुनिया कायल है, वो सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज निधन हो गया। आपको बता दें की हजारों गाने गाकर सबके दिलों में अपनी एक खास जगह बनाने वाली इस महान गायिका ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। बता दें कि लता दीदी ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली है। वह 92 साल की उम्र में भगवान को प्यारी हो गई। 

देश में छाई शोक की लहर 

लता मंगेशकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि पुरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। नेता से लेकर अभिनेता तक लता मंगेशकर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं।सबसे पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी जानकारी है। लता मंगेशकर के हजारों ऐसे गाने है जो आज भी हम सबके लिए बेहद खास है, उन्ही में से एक गाना ऐसा है जिसे सुनकर हम भी रो देते है, वो गाना है ‘ए मेरे वतन के लोगों’ जिसे सुनकर आम जनता ही नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री भी रो पड़े थे। वो क्षण हम सबके लिए बेहद भावुक कर देने वाल था। 

रो पड़ें थे देश के पूर्व PM जवाहरलाल नेहरू 

हम सब जानते है इस गाने के जरिये उन्होंने अपनी आवाज में देश के वीर जवानों के जज्बातों को भी बखूबी बयां किया है। तभी तो उनके गाये अमर गीत ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ को सुनकर देश के पहले पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के भी आंखों से अश्रु की धाराएं बहने लगी। आपको बता दें कि स्वर कोकिला ने 27 जनवरी, 1963 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मौजूदगी में उन वीर शहीदों की याद में  अमर गीत ‘ए मेरे वतन के लोगों’ गाया था जिसे  सुनकर उस वक्त नेहरू रो पड़े थे।

प्रधामंत्री मोदी भी हुए थे भावुक 

यही नहीं बल्कि जब साल 27 जनवरी 2014 में जब इस गीत की स्वर्ण जयंती मनाई गई तो वहां पीएम मोदी भी लता जी के मुंह से इस गीत को सुनकर भाव-विभोर हो गए थे। वह इतने भावुक हो गए थे कि उनकी आंखों से अश्रु निकल आये थे। यह गीत हम सबके लिए बेहद खास है जिसमें स्वर कोकिला लता दीदी की आवाज में हमारे देश के वीर सपूतों की वीरगाथा गए गई है। 

तब PM मोदी ने कही थी ये बात…. 

इस पर मोदी ने लता मंगेशकर को हाथ जोड़कर धन्यवाद देते हुए कहा था कि ”आप देश की भारत रत्न हैं और आपके कंठ से निकलने वाली ध्वनि को मां सरस्वती ने स्वयं वरदान दिया है। ये सिर्फ गीत नहीं बल्कि देश के वीर सपूतों की अमर कथा है जिसे केवल आप वर्णित कर सकती हैं, आप पर पूरे देश को गर्व है।” स्वर्गीय गान कोकिला लता मंगेशकर की आत्मा को भगवान शांति दें।