देश

Published: Jun 25, 2022 10:53 AM IST

Presidential Elections 2022राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को अब BSP चीफ मायावती का भी समर्थन, बोलीं- विपक्ष सलाह-मशविरा करता तो बेहतर था

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: ANI

नई दिल्ली. उत्तरप्रदेश (Uttar Pradesh) से आ रही एक बड़ी खबर के अनुसार, अब बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना समर्थन देने का ऐलान किया है। वहीं NDA का सपोर्ट देने का एलान करते हुए आज यानी शनिवार को मायावती ने कहा कि, वो द्रौपदी मुर्मू का समर्थन इसलिए कर रही हैं क्योंकि वो आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखती हैं। इसके साथ-साथ मायावती ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि, राष्ट्रपति उम्मीदवार को लेकर विपक्ष ने BSP से सलाह नहीं की। 

साथ आज मायावती ने कहा कि, हमारी पार्टी ने आदिवासी समाज को अपने मूवमेंट का खास हिस्सा मानते हुए द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए अपना समर्थन देने का निर्णय लिया है। हमने यह अति महत्वपूर्ण फैसला BJP और NDA के पक्ष या फिर विपक्षी पार्टी के विरोध में नहीं लिया है, बल्कि अपनी पार्टी के मूवमेंट को ध्यान में रखते हुए एक आदिवासी समाज की योग्य और कर्मठ महिला को देश की राष्ट्रपति बनाने के लिए यह फैसला लिया है।

Koo App

गौरतलब है कि, बीते शुक्रवार को सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित BJP के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। वहीं मुर्मू के साथ नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, जे।पी। नड्डा, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और सहयोगी दलों के नेता मौजूद थे।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति पद के नामांकन के लिए प्रत्येक सेट में निर्वाचित प्रतिनिधियों के बीच से 50 प्रस्तावक और 50 अनुमोदक भी होने चाहिए। इस बार चुनाव जीतने पर द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति होंगी।