देश

Published: Dec 21, 2019 09:21 AM IST

देशCAA PROTEST LIVE: मोदी सरकार ने गांधी, नेहरू का वादा पूरा किया: आरिफ मोहम्मद खान

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली,

 

आज भी नागरिकता संशोधन कानून को लेकर आज भी देश भर में विरोध प्रदर्शन जोरो पर है। आज बिहार में राष्ट्रीय जनता दल ने भी बंद की घोषणा की है।  सुबह से ही बंद समर्थको ने देश भर के अलग अलग जगह ट्रेनें रोकनी शुरू कर दी है। उधर हैदराबाद ने भी आज  AIMIM सांसद ओवैसी नागरिकता कानून और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन का एलान किया है।  कल असम के  मुख्यमंत्री  सर्बानंद सोनोवालने कहा कि असम असमिया लोगों के साथ रहेगा। इसके लिए जो भी कानून की आवश्यकता होगी, हम उन्हें लाएंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने भी   असम के लोगों को आश्वासन दिया है कि असम समझौते के खंड 6 को लागू करने के लिए सभी पर्याप्त उपाय किए जाएंगे।