देश

Published: Dec 30, 2022 08:50 AM IST

Rishabh Pant Accidentटीम इंडिया के स्टार खिलाडी ऋषभ पंत सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल, रेलिंग से जा टकराई कार, जलकर ख़ाक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Pic: Social Media

नई दिल्ली. सुबह मिली एक बड़ी खबर के अनुसार, भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सड़क दुर्घटना (Road Accident) में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।  जानकारी के अनुसार दिल्ली से रुड़की अपने आवास के लिए आ रहे ऋषभ पंत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।  अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से यह कार जलकर राख हो गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत की कार का दिल्‍ली से घर लौटते समय भयंकर हादसा हो गया। ख़बरों की मानें तो रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के समीप मोड पर उनकी कार कर एक्सीडेंट हो गया है। ऋषभ को इलाज के लिए दिल्‍ली रेफर किया गया है। जहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी। 

बताया गया कि, शुक्रवार को अल सुबह भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत कार से सवार होकर दिल्ली से रुड़की की ओर अपने घर आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन कस्बे में पहुंची तो कार अनियंत्रित होकर रेलिंग और खंभों को तोड़ते हुए पलट गई। वहीं घटना  के प्रत्‍यक्षदशिर्यों ने बताया कि, ऋषभ की कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई, जिसके बाद इस कार में आग लग गई। बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया गया गया। वहीं हादसे गंभीर रूप से घायल ऋषभ पंत को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

All Pic: Social Media

पैर में लगी चोट, होगी प्‍लास्टिक सर्जरी

वहीं डॉक्‍टरों की मानें तो ऋषभ पंत के माथे और पैर में चोट आई है। घटना की सूचना पाकर रूडकी पुलिस SP देहात स्वप्न किशोर सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील नागर ने बताया कि, फिलहाल ऋषभ पंत की हालत स्थिर बनी हुई है, उनको रुड़की से दिल्ली रेफर किया जा रहा है। वहां उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी की जाएगी।