देश

Published: Sep 19, 2021 09:16 PM IST

Punjab CM Oath Ceremonyसोमवार को 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे चरणजीत सिंह चन्नी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चंडीगढ़. कांग्रेस आलाकमान ने रविवार को पंजाब के नए मुख्यमंत्री (Punjab CM) के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस आलाकमान चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। उन्हें विधायक दल का नेता भी चुना गया है। जिसके बाद वह राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मिलने गए थे। जहां उन्होंने राज्यपाल को सरकार बनाने का दवा पेश किया। जिसके बाद राज्यपाल ने चरणजीत को शपश ग्रहण समारोह के लिए 11 बजे का समय दिया गया।

पंजाब के मनोनीत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्यपाल से मुलाकात के बाद कहा, “हमने राज्यपाल के समक्ष पार्टी विधायकों के समर्थन से अपना पक्ष रखा है. शपथ ग्रहण समारोह कल सुबह 11 बजे होगा।”

वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को बधाई दी और कहा कि राज्य के लोगों से किये गए वादों को पूरा करना जारी रखना है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया, “चरणजीत सिंह चन्नी जी को नयी जिम्मेदारी को लेकर बधाई। हमें पंजाब के लोगों से किये गए वादों को लगातार पूरा करना जारी रखना है। विश्वास ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।”