देश

Published: Jan 14, 2021 03:43 PM IST

अजब गजब लोगों के फोटो खींचने से शरमाई हथिनी, महावत से की शिकायत, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

चेन्नई. एक हथिनी और उसके महावत का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरक हो रहा है। वीडियो में हथिनी (Elephant Video) और महावत (Mahout) को इशारों में बात करते देखा जा सकता है। यह वीडियो तमिलनाडु (Tamil nadu) के शहर तिरुचिरापल्ली (Tiruchirappalli) श्रीरंगम मंदिर परिसर का है। यह मजेदार वीडियो देखकर आप दंग रह जाएंगे।  

वीडियो देख हैरान हो जाएंगे 

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक महावत मंदिर परिसर में स्थित कमरे की चौखट पर बैठा है। वहीं, हथिनी भी महावत के पास आ जाती है। हाथी अपने महावत को सूंड से प्यार करते और सहलाते हुए दिखाई दे रहा है इसके बाद दोनों तमिल भाषा में संवाद करते हैं। इस मादा हथिनी का नाम अंडाल (Andal) है।

हथिनी महावत से बात करती आई नजर 

हथिनी कुछ आवाजें निकालकर अपने महावत से अपनी बात कहने की भी कोशिश कर रही है। महावत हथिनी से कई सवाल करता है। वहीं, हथिनी कभी बोलकर तो कभी सिर हिलाकर सांकेतिक भाषा में जबाव देती है। दरअसल लोगों के फोटो खींचने पर वो शर्माकर महावत के पास जाती है और शिकायत करती है। दोनों के बीच के प्यार और इशारों में की गई बात किसी का भी दिल जीत लेगी।

 देखें वीडियो 

भारतीय वन सेवा के अधिकारी Sudha Ramen ने  ट्विटर पर  इस वीडियो को शेयर किया है। जिसे अबतक 2 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और ढेरों प्यारे-प्यारे कमेंट्स भी कर रहे हैं।