देश

Published: Aug 19, 2022 12:30 PM IST

CBI Raidमनीष सिसोदिया मामले पर बोले CM केजरीवाल- CBI को ऊपर से मिले आदेश, लेकिन हम डरते नहीं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली से आ रही बड़ी खबर के अनुसार, आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejeriwal) ने मनीष सिसोदिया (Manish Sisodiya) के घर CBI के छापे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) की। उन्होंने कहा कि, मनीष सिसोदिया दुनिया के सबसे अच्छे शिक्षा मंत्री हैं। यही नहीं न्यूआर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर उसकी खबरें छपती हैं। लेकिन फिर यहां उनके घर CBI जा धमकती है। वैसे हमारे मंत्रियों पर पहले भी रेड पड़ चुकी हैं, लेकिन हम डरकर रुकेंगे नहीं।

आज दिल्ली CM केजरीवाल ने कहा कि, समाचार पत्र ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुख पृष्ठ पर मनीष सिसोदिया का नाम भारत के लिए एक अद्भुत और गौरवपूर्ण क्षण है, जो साबित करता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री हैं। लेकिन सिसोदिया को जिस दिन सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री घोषित किया गया, उसी दिन CBI ने उनके आवास पर छापा मारा है। बाधाएं आएंगी पर हमारा काम बिल्कुल भी नहीं रुकेगा।”

गौरतलब है कि आज CBI ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक FIR दर्ज करने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी आरव गोपी कृष्ण के परिसरों के अलावा 19 स्थानों पर शुक्रवार को छापा मारा। 

 

इस छापेमारी के दौरान आज CBIदल सात राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में 21 स्थानों पर पहुंचे, जिसमें सिसोदिया और एजीएमयूटी काडर के 2012 बैच के IASअधिकारी एवं पूर्व आबकारी आयुक्त गोपी कृष्ण के परिसर भी शामिल हैं। दो अन्य लोक सेवकों के परिसरों पर भी छापेमारी की जा रही है। 

 

बता दें कि, दिल्ली के उपराज्यपाल वी। के। सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की सिफारिश की थी।