देश

Published: Mar 13, 2024 02:41 PM IST

Haryana Floor Testनायब सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वासमत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ANI Photo

नई दिल्ली: आखिरकार नायब सिंह सैनी सरकार (Nayab Singh Saini) ने आज बुधवार यानी 13 मार्च को हरियाणा विधानसभा (Haryana Vidhansabha) में विश्वासमत हासिल कर लिया है। आज ध्वनिमत से सैनी को विश्वास प्रस्ताव पास हुआ। पता हो कि, सैनी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले JJP-BJP गठबंधन सरकार टूट गई और मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

जानकारी दें कि, आज इससे पहले JJP के पांचों विधायक व्हिप ठुकराकर विधानसभा पहुंच गए थे। मगर ये सभी विधायक बाद में सदन से बाहर निकल गए थे। बता दें कि,JJP ने अपने सभी विधायकों को विधानसभा नहीं आने का निर्देश दिया था। बागी विधायकों को रोकने के लिए जननायक जनता पार्टी (JJP) ने ये कवायद की थी। इसीलिए थ्री लाइन व्हिप जारी किया गया था।