देश

Published: Dec 13, 2023 08:00 AM IST

CM Oath Ceremonyछत्तीसगढ़-MP में आज नए मुख्यमंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी समेत ये दिग्गज होंगे शामिल

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में आज CM लेंगे शपथ

नई दिल्ली/भोपाल/रायपुर: जहां एक तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh), छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) और राजस्थान (Rajasthan) को उनका नया मुख्यमंत्री (Chief Minister) मिल चूका है। वहीं इन तीन हिंदी भाषी राज्यों में से आज यानी बुधवार 13 दिसंबर को मध्य प्रदेश के नए CM मोहन यादव (Mohan Yandav) और छत्तीसगढ़ के नए CM विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जानकारी दें कि मध्य प्रदेश में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा डिप्टी CM होंगे। लेकिन फिलहाल यह साफ नहीं है कि दोनों नेता यादव के साथ शपथ लेंगे या नहीं। 

PM मोदी सहित यह दिग्गज होंगे शामिल 

वहीं दूसरी तरफ आज छत्तीसगढ़ में नए CM विष्णुदेव साय के साथ उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और BJP अध्यक्ष जेपी ऩड्डा सहित कई नेताओं के शामिल होन की असीम संभावना है। इसके साथ ही आज केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख माण्डविया, केंद्रीय राज्यमंत्री बिसेश्वर तुडू को भी बुलाया गया है। 

योगी आदित्यनाथ भी होंगे शपथ ग्रहण में शामिल

इस अतिथियों के अलावा UP के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के CMमनोहर लाल खट्टर, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी शामिल होंगे। 

देवेंद्र फडणवीस भी पहुँच रहे 

वहीं आज महाराष्ट्र के DCM देवेंद्र फडणवीस, राज्यमंत्री संजीव कुमार गोड़ और छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इसके साथ ही CM विष्णु देव साय ने BJP के सभी जिलाध्यक्षों, शक्ति केंद्र प्रभारी और बूथ अध्यक्षों को भी शपथ ग्रहण समारोह में रायपुर बुलाया है।

दोनों राज्यों में BJPका उम्दा प्रदर्शन 

गौरतलब है कि BJP ने छत्तीसगढ़ की सत्ता से कांग्रेस को बाहर कर दिया था तो वहीं मध्य प्रदेश में सरकार बरकरार रखी। जहां छत्तीसगढ़ की 90 सीटों में से बीजेपी ने 54 सीटें जीत बहुमत हासिल किया था। यहां कांग्रेस के खाते में 35 सीटें गई थी।  वहीं मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां की 230 सीटों में BJP ने 163 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है। यहां भी कांग्रेस सिर्फ 66 सीटों पर सिमट कर रह गई।

देखा जाए तो लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने जाने वाले इस चुनाव परिणाम को काफी अहम माना जा रहा था। ऐसे में राजनीतिक गलियारों में अब यह भी आवाज गूंज रही है कि छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में मंत्रियों को चुनते हुए सभी जरुरी समीकरण ध्यान में रखकर फैसले लिए जाएंगे।